- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
डॉक्टरों ने दिये उद्योगपतियों को स्वस्थ रहने के टिप्स
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में आज उद्योगपतियों में ह्दय रोग एवं डायबिटिस संबंधी जागरूकता के लिए डॉ. रेड्डीज़ फाउंडेशन फॉर हेल्थ एजुकेशन के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.
अध्यक्ष आलोक दवे ने बताया कि कार्यशाला में विशेष तौर पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत जैन एवं डायबिटोलाजिस्ट डॉ. किरनेश पांडे उद्योगपतियों से रूबरू हुए. उन्हें बताया कि स्वास्थ्य के प्रति किस प्रकार सेे जागरूकता बरतने की जरूरत है. इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी.
डॉक्टरों ने उद्योगपतियों को बताया कि स्वास्थ का सीधा असर प्रॉडक्टीविटी पर पडता है इसके लिए आपको एवं आपके कर्मचारियों, श्रमिकों के स्वास्थ के बारे में आप लोगों को जागरूक रहने की अधिक जरूरत है. आपने बताया कि वर्तमान में लोगों की लाईफ स्टाईल में परिवर्तन होने से तथा कई बार लापरवाही के कारण उन्हें बिमारियां घेर लेती है वही कई बार सही ईलाज नही लिये जाने से भी लोग तकलीफ उठाते है.
इस हेतु स्वास्थ के प्रति एवं यदि कोइ बिमारी है तो उसके प्रति भी गंभीरतापूर्वक जागरूक रहने की आवश्यक है. आपने ह्दय रोग एवं शुगर के बिमारियों की रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ की समय समय पर जांच कराते रहना चाहिए इससे कोई भी बिमारी नाईजान नही होगी कई बार मरीज अंतीम स्टेज पर जांच के लिए पहुंचते है लेकिन उस समय कुछ करने की गुंजाईष नही बचती है.
कार्यक्रम में रेडड्ीज फाउण्डेशन के व्ही. राजेश, एआयएमपी के आलोक दवे, मोहनसिंग रघुवंशी, सिध्दार्थ धावले, महेश गुप्ता, प्रभू सक्सेरिया, शिवनारायण शर्मा, भरत दवे, व्ही एस गौर श्री विनोद जायसवाल आदि अन्य उद्योगपतिगण उपस्थित हुए.


