- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
जिसने चेंज को अडॉप्ट नहीं किया वो बाजार की दौड़ से बाहर हो जाएगा: राजहंस
इंदौर. सीए शाखा द्वारा स्टार्टअप्स और इंटरप्रेन्युरशिप पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन सीए भवन इंदौर में किया गया. इसमे आबू धाबी (युएई) से आए वहां के पूर्व चेयरमेन सीए राजीव शाह तथा सिद्धार्थ राजहंस में संबोधित किया.
सिद्धार्थ राजहंस ने कहा कि परिवर्तन संसार का नियम है. सफलता के लिए बाजार की नब्ज पकडऩा जरुरी है. जिसने चेंज को अडॉप्ट नहीं किया वो बाजार की दौड़ से बाहर हो जाएगा. मोटोरोला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मोटोरोला 1960 के दशक का का पायोनीर ऑफ द मोबाइल फ़ोन सेगमेंट था. कुछ साल पहले लेनोवो ने इसे अक्वाइअर कर लिया, और उससे पहले गूगल ने इसे खऱीद लिया था. गूगल मात्र दस साल पुराना था जब उसने मोबाइल फ़ोन के पायोनीर को खऱीद लिया. ये क्लासिक केस स्टडी है जब एक कम्पनी ने लैक ऑफ इनोवेशन एंड चेंज के कारण स्लो डेथ पा लिया.
उन्होंने कहा कि ब्लैक्बेरी का भी इस ही तरह का पैटर्न है. हम जो स्मार्टफोन्स आज चलातें हैं, ब्लैक्बेरी इस मार्केट का पायोनीर था. आज ब्लैक्बेरी का मार्केट शेर 4 प्रतिशत से कम का है. सिद्धार्थ ने कहा कि चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टार्ट अप में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इंटरनेट के लिए कई लाख किलोमीटर लाईन अभी तक बिछ चुकी है उसके बावजूद भी दुनिया की वन थर्ड पापुलेशन तक इंटरनेट की पहुंच नहीं है.
उन्होंने कहा कि अब जमाना इंटरनेट का है जिसमें सेटेलाइट के थ्रू इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा स्टार्टअप एक विधा है जो कि आइडीया को बेचने की कला है.
सीए वर्ल्ड का मोस्ट रेस्पेक्टड प्रोफेशनल कोस: शाह
आबू धाबी से आए सीए राजीव शाह ने जो कि आबूधाबी चैप्टर के चेयरमैन भी रहे हैं ने बताया कि समूचे युएई में ऐसी कोई भी कंपनी नहीं है जहां इंडियन सीए नहीं हो. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद यूएई और इंडिया की रिलेशनशिप बहुत सुदृढ़ हुई है. पहले यूएई की कंपनीज करप्शन के कारण इंडिया में सरवाइव नहीं कर पाती थी लेकिन अब नरेंद्र मोदी के आने के बाद युएई गवर्नमेंट ने इंडिया में 75 मिलियन डॉलर इन्वेस्टमेंट करने का कमिटमेंट दिया है. उन्होंने कहा कि सीए इस वर्ल्ड का मोस्ट रेस्पेक्टड प्रोफेशनल कोर्स है. दुबई की एक करोड़ आबादी में 10000 इंडियन चार्टर्ड अकाउंटेंट सर्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि युएई के कुल तेल का 95 प्रतिशत हिस्सा आबू धाबी के पास है. समूचे विश्व वर्ल्ड में करीब 30000 से ज्यादा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स विदेशों में कार्य कर रहे हैं जिसमे से 70 प्रतिशत सर्विस में है.
स्टार्ट अप में महत्वपूर्ण रोल
इंदौर सीए शाखा के चेयरमैन सीए अभय शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्टार्टअप्स को गवर्नमेंट की स्टार्टअप पालिसी में कई विशेषाधिकार प्राप्त हैं तथा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टार्टअप्स में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट की इंटरप्रेन्युरशिप एबिलिटी को और अधिक प्रभावी ढंग से कैसे निखारा जा सकता है, स्टार्टअप्स में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स कैसे प्रभावी भूमिका अदा कर सकते हैं इन सब विषयों पर इस सेमिनार का आयोजन शनिवार को किया गया. सेमिनार का संचालन सचिव सीए हर्ष फिरोदा ने किया. आभार अभिभाषण सीए सोम सिंघल ने माना. इस अवसर पर सीए प्रमोद तापडिया, सीए सिताराम सोनी, सीए सुनील पी खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स मौजूद थे.


