- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डॉ. डेविश जैन, डिपिन जैन प्रेस्टिज यूनिवर्सिटी के चांसलर, प्रोचांसलर मनोनीत किये गए
इंदौर। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सोपा ) के वर्तमान चेयरमैन तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के वाईस चेयरमैन डॉ डेविश जैन को प्रस्तावित प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी का चांसलर एवं प्रेस्टीज एजुकेशन सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक पदमश्री डॉ. नेमनाथ जैन ने प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान द्वारा नई शिक्षा निति पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस बाबत घोषणा करते हुए समूह डिपिन जैन को प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी का प्रो चांसलर एवं प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन का वाईस चेयरमैन मनोनीत किया।
इस अवसर पर प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के सभी सदस्यों एवं प्रेस्टीज ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों के निदेशकों, विभागध्यक्षों, शिक्षकों , प्रेस्टीज उद्योग समूह के सभी कर्मचारियों एवं प्रेस्टीज सोया समूह के कार्यकारिणी के सदस्यों ने, डॉ. डेविश जैन एवं श्री डिपिन जैन को उनके मनोनयन एवं नव दायित्यों पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्रदेश का अग्रणी प्रेस्टीज शिक्षण समूह प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के माध्यम से प्रदेश एवं में उच्च शिक्षा, नवाचार एवं अनुसंधान का सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक होगा।
डॉ. डेविश जैन ने अपने मनोनयन पर पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन के प्रति कृतग्यता व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, तत्पश्चात प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन की भावी कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के नव मनोनित वाईस चेयरमैन श्री डिपिन जैन ने प्रेस्टीज समूह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं संकल्पों को दोहराया ।
प्रेस्टीज समूह के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन ने प्रेस्टीज परिवार के सभी सदस्यों दवारा प्रेस्टीज शिक्षण एवं उद्योग समूह के उत्तरोत्तर विकास में दिए गए योगदानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस्टीज शिक्षण समूह डॉ डेविश जैन एवं डिपिन जैन के नेतृत्व में उच्च शिक्षा की धरोहरों एवं मूल्यों के साथ और नई उचाईयों को प्राप्त करेगा।


