- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 10 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में फिर बड़ा उछाल आया. 245 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 10 हजार पार हो गया और कुल मरीजों की संख्या 10049 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3359 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 3089 निगेटिव और 245 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 22 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 3 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 10049 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 179008 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 10049 पॉजीटिव निकले. इनमें से 344 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 280 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 6618 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3087 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 17 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5822 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


