- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राज्य सेवा के लिए दी परीक्षा, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया सुनिश्चित
संभागायुक्त ने किया परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन
इंदौर. रविवार को प्रदेश में लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा शुरू हो गई. इसमें प्रदेश के कुल 3,44,491 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं जिसमें इंदौर के 38070 परीक्षार्थी हैं. इसके लिए 101 सेंटर बनाए गए .
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिये परीक्षा की पारदर्शिता तथा सुव्यवस्थित रूप से संचालन आदि गतिविधियों का जायजा लेने के लिये एसजीएसआईटीएस कॉलेज, होल्कर कॉलेज तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल जाकर परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.
संभागायुक्त डॉ.शर्मा द्वारा निरीक्षण के दौरान बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 के लिये इंदौर जिले में 101 परीक्षा केन्द्रों पर आज परीक्षा सम्पन्न हुई. इन परीक्षा केन्द्रों में लगभग 38 हजार आवेदकों ने परीक्षा दी है.
संभाग में परीक्षा के दौरान समस्त मुख्यालयों पर कोविड-19 संक्रमित अभ्यर्थियों हेतु पृथक से परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें समस्त कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराया गया. परीक्षार्थियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मॉस्क लगाकर परीक्षा दी गयी हैं. एक भी परीक्षार्थी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगभग नगण्य आ रही है। परीक्षा दो सत्रों में सम्पन्न हुई। पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरा सत्र दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक था।


