- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का महत्व समझाया
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व से वंचित महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास”
इंदौर. ट्रेजर आइलैंड और ट्रेजर आइलैंड नेक्स्ट मॉल ने इंदौर में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को समझाते हुए रघुनांदन नगर, इंदौर में रह रही 250 लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता किस तरह आपको सक्षम रखती है। प्रधान मंत्री योजना के तहत ‘जनौषधि केंद्रों’ की पहल को बढ़ावा देते हुए, इंदौर में एक अनाथालय में 1000 बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड वितरित किए गए, जो प्रति प्रतिभागी तीन महीने के उपयोग के लिए पर्याप्त था।
ट्रेजर आइलैंड एंड ट्रेजर आइलैंड नेक्स्ट मॉल, अपनी सीएसआर पहल नेक्सस वन के तहत, मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता एवं अच्छी सेहत के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए “यूनीचार्म फ़ार्मासेटिकल्स” के सहयोग से किया है।
यह मासिक धर्म के दौरान महिलाओं और लड़कियों को अपने जीवन को आसान बनाने के लिए सहायता कर रही है। इस कार्यशाला का आयोजन फीडिंग इंडिया एनजीओ के सहयोग से किया गया जिसका उद्देश्य देश में भूख, कुपोषण और खाद्य अपशिष्ट की समस्या का समाधान करना है।
ट्रेजर आइलैंड और ट्रेजर आईलैंड नेक्स्ट मॉल के सेंटर निदेशक श्री किंजल राडिया ने कहा कि – “हमारा मानना है कि एक समाज के रूप में, हमें महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, जिससे वे पूर्ण जीवन जी सकें।
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए जरूरी है सेनेटरी नैपकिन, नैपकिन का सही तरह से डिस्पोजल साथ ही स्कूल एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में शौचालय की व्यवस्था जो महिलाओं के जीवन को बनाए स्वस्थ रखने में सहायक होगा।
हमने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता से वंचित क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षित किया एवं प्रेजेंटेशन और टिप्स के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को समझाया जिसमें “यूनिचार्म फार्मास्यूटिकल्स” की अहम भूमिका रही।
इसी के साथ प्रोजेक्ट ट्रिया के अंतर्गत प्रत्येक प्रतिभागी को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन प्रदान किए गए जो तीन महीने के लिए पर्याप्त है।“ इस साल की शुरुआत में, ट्रेजर आइलैंड एंड ट्रेजर आइलैंड नेक्स्ट दोनों मॉल ने महिलाओं के वॉशरूम में सैनिटरी पैड डिस्पेंसर मशीन उपलब्ध है पिछले छह महीनों में, दोनों मॉल में 5000 से अधिक पैड उपयोग में लिए गए।


