- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
‘ग्लोबल रनवे’ थीम पर फैशन स्टूडेंट्स ने दिखाई अपनी क्रिएटिविटी
‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 – पहला दिन
स्टूडेंट के अनूठे और क्रिएटिव डिजाइन ने जीता फैशन प्रेमियों का दिल
इंदौर, मार्च 2026। मोयरा सरिया प्रेजेंट ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 की गुरुवार की शाम धमाकेदार और भव्य शुरुआत हुई। पहला दिन पूरी तरह एनआईएफ ग्लोबल के उभरते हुए फैशन डिजाइनर्स के नाम रहा, जिसमें 13 राउंड में स्टूडेंट्स के कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स रैंप पर लेकर उतरीं।
एनआईएफ ग्लोबल के सौ स्टूडेंट्स ने अपने क्रिएटिव और अनूठे फैशन डिजाइन से फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। एनआईएफ ग्लोबल ने अपना पूरा कलेक्शन ‘द ग्लोबल रनवे’ नाम से प्रस्तुत किया। चार अलग-अलग राउंड में कलेक्शन पेश किए गए। ‘द ग्लोबल रनवे’ थीम के साथ रैंप पर देश ही नहीं, विदेश की झलक भी देखने को मिली। अलग-अलग सेगमेंट में डिजाइनर स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिविटी का शानदार प्रदर्शन किया। हर सेगमेंट ने अलग अंदाज के साथ फैशन की दुनिया से जुड़े लोगों को एक नया अनुभव दिया। इसी के साथ रैंप पर ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन संगम देखने को मिला। हर आउटफिट में स्टोरीटेलिंग, टेक्सटाइल एक्सप्लोरेशन और सिलुएट इनोवेशन की झलक नजर आई। सभी डिज़ाइन में स्टूडेंट्स के ग्लोबल विज़न ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इन कलेक्शंस में डिज़ाइन थिंकिंग, फिनिशिंग और प्रेजेंटेशन का प्रोफेशनल स्तर साफ नजर आया।
13 राउंड में नजर आया ग्लैमर से लेकर ट्रेडिशन, अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने किया रैंप वॉक
‘द इंडेलिबल इंप्रेशन’ में यूनिक और एक्सपेरिमेंटल फैशन रैंप पर नजर आया। गहरे रंगों और चमक के साथ मैंस और वूमेंस कलेक्शन रैंप पर चार राउंड में उतारे गए। इस सेगमेंट में द गिल्डेड लाइन, पॉप परेड और डिफॉर्म्ड एलिगेंस जैसे कॉन्सेप्ट रैंप पर नजर आए। ‘इंडी थ्रेड्स’ के जरिए दूसरे सेगमेंट में भारतीय परंपरा और टेक्सटाइल की खूबसूरती को कपड़ों में स्टूडेंट्स ने बेहद खूबसूरती से दर्शाया। पूर्वा सूत्र, वेस्टर्न वेव्स, पश्मीना लिगेसी और साउदर्न सिल्क स्टोरी के माध्यम से मॉडल्स ने रैंप पर देश की विविधता को कपड़ों और फैशन से दिखाया। इस खूबसूरत रंगों और संगीत से सजी शाम का तीसरा सेगमेंट ‘यूरेशिया’ थीम पर रहा, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपनी सोच से एशिया और यूरोप के फैशन का फ्यूजन रैंप पर दिखाया। ओरियंटल, मेडिटेरा और एरीडिया राउंड ने इस शो को इंटरनेशनल टच दिया। ‘एचोस ऑफ द रेबेल’ अंतिम सेगमेंट रहा, जिसमें युवाओं की बोल्ड और रिबेल स्टाइल द रियोट रनवे, अर्बन चाओस और व्हिस्पर्स इन ब्लैक राउंड में नजर आई। इस आखिरी सेगमेंट में शो स्टॉपर मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने स्टूडेंट्स के आउटफिट के साथ रैंप वॉक किया। फैशन डिजाइनिंग की एचओडी सोनिका भगत और मेंटर सौरभकांत श्रीवास्तव के गाइडेंस में तैयार स्टूडेंट्स के ये सभी आउटफिट बेहद सराहे गए।
बोहेमियन फैशन और पॉप आर्ट इंस्पायर्ड कलेक्शन ने बटोरी तालियां
स्टूडेंट्स के डिजाइन में बोहेमियन फैशन और पॉप आर्ट इंस्पायर्ड कलेक्शन खास आकर्षण का केंद्र रही। डिजाइनर स्टूडेंट्स ने ‘बोहो कल्चर’ की फ्री-स्पिरिटेड और आर्टिस्टिक सोच को अपने कलेक्शन में उतारते हुए डिजाइन में पारंपरिक बंधनों से अलग हटकर इंडिविजुअलिटी, क्रिएटिविटी और नेचर-कनेक्टेड लाइफस्टाइल को दिखाया। इसी के साथ ‘पॉप आर्ट’ इंस्पायर्ड कलेक्शन ने भी खूब तालियां बटोरी। ब्राइट और बोल्ड कलर्स, कॉमिक-स्टाइल प्रिंट्स, ज्योमेट्रिक पैटर्न और पॉप कल्चर से जुड़े एलिमेंट्स को अपने आउटफिट्स में शामिल कर ट्रेंडी विजुअल एक्सपीरियंस दिया। वहीं, ‘डीकंस्ट्रक्शन फैशन’ में डिस्ट्रेस्ड फैब्रिक्स का प्रयोग कर आउटफिट्स तैयार कर एक्सपेरिमेंटल फैशन की एक नई दिशा से रूबरू कराया।
आज रैंप पर अभिनेत्री शिवांगी जोशी
एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने कहा कि ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का आज (27 मार्च) को दूसरा दिन है। आज ‘शादी बाय मेरिएट’ में प्रसिद्ध डिजाइनर राजदीप रनावत के कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसे रैंप पर शो स्टॉपर अभिनेत्री शिवांगी जोशी लेकर आएंगी। दूसरे राउंड में डिजाइनर पूजा राठौड़ के कलेक्शन रैंप पर होंगे, जिसे बिग बॉस फेम फरहाना भट शो स्टॉपर के रूप में लेकर उतरेंगी।


