- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
रैंप पर नजर आया पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का अनोखा संगम
*’एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026′ सीजन-4 – दूसरा दिन*
इंदौर, मार्च 2026। मोयरा सरिया प्रेजेंट ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 की दूसरी शाम डिजाइनर्स और ब्रांड के नाम रही शहर और देश के नामी डिजाइनर्स ने रैंप पर अपने कलेक्शन को पेश किया। ‘शादी बाय मैरियट’ में राजदीप रनावत के कलेक्शन को रैंप पर शो स्टॉपर अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने प्रस्तुत कर शुक्रवार की शाम अपने नाम कर ली। 7 राउंड में प्रोफेशनल मॉडल्स ने कलेक्शन रैंप पर उतारा।
‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ सीजन-4 के दूसरे दिन शनिवार को रैंप पर एक बार फिर ग्लैमर और स्टाइल का संगम देखने को मिला। पहले सेगमेंट में दो राउंड सेज और क्लोडर में कलेक्शन उतारे गए। दूसरा सेगमेंट डिजाइनर पूजा राठौर के नाम रहा। बिग बॉस फेम फरहाना भट कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर रहीं। टील्ड ऑनलाइन डॉट कॉम और एनआईएफ ग्लोबल के मेंटर और डिजाइनर सौरभ कांत श्रीवास्तव ने अपने डिजाइन और कलेक्शन को रैंप पर रखा। तीसरे सेगमेंट में ट्रेंड्स ब्रांड का लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स रैंप पर नजर आया।
भारतीय संस्कृति, वास्तुकला और प्रकृति से प्रेरित रहा वेडिंग कलेक्शन
आखिरी सेगमेंट में ग्रैंड शो में ‘शादी बाय मैरियट’ डिजाइनर राजदीप रानावत का वेडिंग कलेक्शन खास आकर्षण का केंद्र रहा। शो इस टॉपर टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने उनके सबसे बेस्ट आउटफिट को रैंप पर उतारा। रानावत के वेडिंग कलेक्शन में भारतीय संस्कृति, वास्तुकला और प्रकृति की झलक दिखाई दी। पेस्टल से लेकर चटक रंगों में तैयार भारतीय पारंपरिक परिधानों ने तालियां बटोर ली। उनके कलेक्शन में पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल के अनोखे संगम ने फैशन प्रेमियों को प्रभावित कर दिया।
एनआईएफ ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोडी ने बताया कि ‘एनआईएफ ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2026’ का आज तीसरा दिन ‘मोयरा प्रेजेंट्स’ सायशा शिंदे के नाम होगा। इस दिन सायशा शिंदे के एक्सक्लूसिव कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसे अभिनेत्री निधि अग्रवाल शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर लेकर उतरेंगी। आज ही भोपाल के डिजाइनर मुमताज के महेश्वरी और चंदेरी पर किए काम भी रैंप पर होंगे। अंतिम दिन का यह भव्य समापन फैशन प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।


