- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फैशन डिजाइनिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स का फैशन वॉक
इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ट्रेडिशनल भी छाया रैम्प पर

इंदौर। आईएनआईएफडी इंदौर के फैशन डिजाइनिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने बनाए डिजाइनर आउटफिट्स के साथ फैशन वॉक किया। रैम्प पर स्टूडेंट इंडियन ट्रेडिशनल के साथ इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स लेकर उतरे।
आईएनआईएफडी फैशन डिजाइनिंग के फाइनल ईयर के स्टूडेंट के साथ हर साल एक फैशन वॉक करता है, जिसमें स्टूडेंट्स अपने तैयार किए आउटफिट पहनकर रैम्प पर उतरते हैं। आज आईएनआईएफडी इंदौर में हुए इस फैशन वॉक में स्टूडेंट्स ने अपने कलेक्शन में से लहंगा, चोली और क्रॉप टॉप पहनकर रैंप वॉक किया। फैशन वॉक को देखने के लिए आईएनआईएफडी के फैशन डिजाइनिंग के फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स भी शामिल रहे।
ट्रेडिशनल के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक देते लहंगे को स्टूडेंट ने कली, सर्कुलर स्कर्ट और गोडेट स्कर्ट के रूप में डिज़ाइन किया। रैंप पर उतरा कलेक्शन फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स ने ही डिजाइन किया और अपने हाथों से ही तैयार किया। आईएनआईएफडी के पुनीत सुरेका ने बताया कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट के साथ यह फैशन वॉक उन्हें हौसला देने के साथ ही उनमें कौशल का विकास करती है। साथ ही खुद के बनाए आउटफिट्स को पहनकर रैंप पर चलना उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। स्टूडेंट्स ने डार्ट मैनिपुलेशन और विभिन्न प्रकार की गारमेंट कंस्ट्रक्शन तकनीक का इस्तेमाल करके बढ़िया डिजाइन तैयार किए।


