- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
’द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं ने मीडिया के लिए अपने शोध को पेश करने वाली रखी एक स्पेशल स्क्रीनिंग
ज़ी स्टूडियोज और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स, नेशनल अवॉर्ड विजेता विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित #आई एम बुद्धा प्रोडक्शन की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पेश कर रहे है। ऐसे में, ‘द ताशकंद फाइल्स’ की जबरदस्त सफलता के बाद, अब निर्माता कश्मीर में हुए नरसंहार के पीड़ितों पर आधारित और साथ ही चौकाने वाली सच्ची, दिलचस्प और अंदर तक झकझोर देने वाली कहानियों के साथ लौट आए हैं।
हालांकि, यह अपने आप में ही बेहद गरमागरम चर्चा का विषय रहा है, इस तरह से फिल्म के निर्माताओं को दुनिया भर में मौजूद कश्मीरी पंडितों से सन्देश प्राप्त हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने व्यक्त किया है कि वह किन मुश्किलों का सामना कर चुके हैं और किस तरह से फिल्म उनकी खुद की कहानियों पर रोशनी डालने के लिए महत्वपूर्ण है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ को अब तक कई इंटरनेशनल फिल्म समारोहों में भी दिखाया जा चूका है, जहाँ इसकी कहानी ने सभी के दिलों को छूते हुए भावनात्मक प्रतिक्रिया हासिल की है। हालांकि, फिल्म का सबसे बड़ा स्वागत खुद उसकी जमीन पर हुआ है, क्योंकि निर्माताओं ने दुनिया भर में मौजूद कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बातचीत की 20 मिनट की क्लिप को इंटरैक्टिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय मीडिया के सामने पेश किया। इस मौके पर फिल्म के संवेदनशील विषय के बावजूद इसे ईमानदार तरीके से दिखाने के बारे में भी चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार पुनीत इस्सर और फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराइ।
बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित है और ज़ी स्टूडियोज, आई एम बुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तले, तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित है।
ऐसे में यह दिलचस्प और खुद के साथ जोड़े रखने वाला ड्रामा इस 11 मार्च 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


