- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुट्ठीभर बादाम बहुत ही सुविधाजनक आहार: रक्षा गोयल
न्यूट्रीशनिस्ट ने स्वस्थ जीवन का बताया महत्व
इंदौर. मुट्ठीभर बादाम एक बहुत ही सुविधाजनक आहार है, जिसे दिनभर में किसी भी समय कहीं भी खाया जा सकता है. अपने कॉलेज बैकपैक में इन नट्स को साथ रखें और कक्षाओं के बीच में ब्रेक के वक्त उन्हें खाया जा सकता है इतना ही नहीं पढ़ाई करते समय उन्हें अपने डेस्क पर रखें.
यह बात स्टूडेंट्स को अच्छे एवं स्वस्थ जीवन के महत्व के बारे में बताते हुए न्यूट्रीशनिस्ट ने रक्षा गोयल कही. वे क्रिश्चियन एमिनेंट में आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन में संबोधित कर रही थी. उन्होंने स्टूडेंट्स से बात की जो आज कल के तेज गति की जीवन शैली में कम देखने को मिलता है.
इस बातचीत के दौरान उन्होंने आपके जीवन में छोटे बदलावों को शामिल करने के महत्व को समझाया, जैसे रोजाना मुट्ठीभर बादाम खाना और नियमित रूप से व्यायाम करना स्वस्थ जीवन को बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होगा.
रक्षा ने कहा कि हमारी व्यस्त दिनचर्या को सहज बनाए रखना मुश्किल हो गया है, इससे हम अक्सर सुस्त जीवन शैली का शिकार हो जाते हैं. हम सभी को छोटे ही सही पर स्वस्थ जीवन जीने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए. बादाम खाना इसके लिए एक आसान कदम होगा. बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई, डाइटरी फाइबर इत्यादि जैसे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो उसे नूट्रीअन्ट रिच स्नैक बनाता है जो आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद कर सकता है.
20 प्रतिशत मृत्यु दर कम
उन्होंने बताया कि न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग कम से कम हर सप्ताह में सात बार बादाम या दूसरे नट्स खाते हैं, उनमें 20 प्रतिशत मृत्यु दर (किसी भी कारण से मौत) उन लोगों की तुलना में कम देखी गई है जो नट्स नहीं खाते थे. भोजन के अलावा, हानिकारक स्नैक्स लेने के बजाय आप बादामों पर स्नैकिंग, आपके स्वस्थ जीवन में अंतर डाल ला सकती है. यह प्रोग्राम स्टूडेंट्स ओपन इंटरएक्शन के साथ समाप्त हुआ जिसमें बताया गया कि कैसे वे अपने लिए, अपने परिवार के लिए एवं भविष्य में उनके मरीजों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं.


