- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
विद्यार्थियों ने दी डांस की रंगारंग प्रस्तुति
ईएमआरसी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का इन्डक्शन कार्यक्रम
इन्दौर. ईएमआरसी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु 6 दिवसीय व्यापक स्तर पर आयोजित इन्डक्शन कार्यक्रम का आज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ.
इंडक्शन कार्यक्रम को प्रतिदिन दो हिस्सों में किया गया. प्रत्येक दिन पूर्वान्ह में विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों जैसे साहित्यक, रंगमंचीय, ललित कला एवं खेलकूद तथा टीम बिल्डिंग गेम आदि में हिस्सा लेने हेतु प्रोत्सहित किया गया। साथ ही प्रत्येक दिन अपरान्ह में समस्त नवप्रवेशित विद्यार्थियों को चार अलग समूहो में बांट कर मानवीय मूल्यों पर आधारित परिचर्चा एवं विवेचना आयोजित की गई।
इसमें विभिन्न मानवीय मूल्यों जैसे विद्यार्थी एवं परिवार की अपेक्षाएं, मानसिक एवं भौतिक आवश्यकतायें, पियर प्रेशर, समृद्धि, परिवार व संबंध एवं न्याय आदि मूल्यों पर विस्तार से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई. उल्लेखनीय है कि 6 दिवसीय इन्डक्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्था एवं संस्थागत मूल्यों से परिचय कराने के साथ-साथ पाठ्यचर्या एवं व्यक्तिगत विकास करना होता है.
इंडक्शन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व का मजबूत पक्ष जानने एवं करियर निर्धारित करने में मदद मिलती है. साथ ही समग्र व्यक्तित्व विकास पर बल दिया गया. इंडक्शन कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ राजन देशमुख, सौम्य राय, श्रीमती सोनाली गुप्ता, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. चन्दन गुप्ता, डॉ. ललित इंग्ले व डॉ. नारायण पाटीदार थे.
नारी उत्पीडऩ पर नाट क प्रस्तुत किया
कार्यक्रम के अंतिम दिन ईएमआरसी की पूर्व विद्यार्थी कुमारी सुरभी बड़ोदिया द्वारा नारी उत्पीडन पर आधारित एकपात्रीय नाटक को प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन ईएमआरसी के पूर्व छात्र जय पंजवानी द्वारा किया गया। कुमारी पलक खरचे द्वारा कथक एवं कुमारी निधि खरे द्वारा ओडीसी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर नवागत विद्यार्थियों ने भी गीत एवं संगीत के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.


