- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सेवा गतिविधियों के लिए लायंस क्लब ऑफ इंदौर सिटी के सदस्यों को सम्मानित किया
इंदौर. लायंस क्लब ऑफ इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के सम्मान समारोह में वर्ष 2017-18 में संचालित सेवा गतिविधियों के लिए लायंस क्लब ऑफ इंदौर सिटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया.
एमजेएफ डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन परविंदर सिंग भाटिया द्वारा लायंस क्लब ऑफ इंदौर सिटी के सदस्य राजा मांधवानी को श्रेष्ठ झोन पर्सन, अध्यक्ष लायन दिनेश रणधर को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष व सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिये अलग-अलग सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये.
लायन दिलीप माटा को श्रेष्ठ सचिव व लायन गिरिजाशरण जोशी को श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सहयोग प्रदान करने के लिये सम्मानित किया गया. मल्टीपल कन्वेंशन में एम.जे.एफ. लायन अरविंद चतुर (मल्टीपल चैयर पर्सन) के द्वारा भी लायन दिनेश रणधर को बेस्ट केबिनेट पीआरओ का अवार्ड दिया गया.
डिस्ट्रिक्ट में वर्ष 2017-18 में की गई स्थाई सेवा गतिविधियों के लिए बेस्ट अध्यक्ष के लिए भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.


