- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
एफ़सी गोवा ने आरबी लीपज़िग की मदद से क्लब के नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन का प्रोग्राम डिटेल घोषित किया
प्रतिभागी बेसिक प्रोग्राम को मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं या एडवांस लर्निंग के लिए पेड पैकेज का विकल्प चुन सकते हैं
गोवा. एफ़सी गोवा ने घोषणा की है कि आरबी लीपज़िग की मदद से क्लब के ‘नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन’ प्रोग्राम को तीन पैकेजों की शक्ल में उपलब्ध कराया जाएगा। 6 से 18 वर्ष की उम्र के प्रतिभागियों के लिए डिजाइन किए गए इन तीनों पैकेजों में से किसी भी पैकेज में प्रतिभागी अपनी पसंद, दिलचस्पी और प्राथमिकता के अनुसार नामांकन करा सकते हैं। लॉन्च किए गए तीनों पैकेज इस प्रकार हैं: बिगिनर फ्री, बिगिनर स्टैंडर्ड और बिगिनर मैक्स।
“हम आरबी लीपज़िग की मदद से नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन के अगले चरण का प्रोग्राम घोषित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। यह प्रोग्राम फुटबाल की गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के दम पर बच्चों को उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा, साथ ही उन्हें एक ऑनलाइन माध्यम के जरिए उनकी सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर देगा।“- बता रहे हैं एफ़सी गोवा के फुटबाल निदेशक रवि पुष्कुर।
उन्होंने आगे बताया- “आरबी लीपज़िग के साथ हमारी भागीदारी यह सुनिश्चित करेगी कि देश भर के फुटबालप्रेमी सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं तक अपनी पहुंच बना सकें और फुटबाल से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर सकें। इसके साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का चौतरफा विकास भी होगा।“
आरबी लीपज़िग के तकनीकी निदेशक क्रिस्टोफर वीवेल ने भी एफ़सी गोवा का नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन लॉन्च होने की सराहना की है।
वह कहते हैं, “नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन प्रोग्राम से जुड़े सभी व्यक्तियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है! आरबी लीपज़िग में हम आने वाले कल की प्रतिभाएं तैयार करने का खयाल रखते हैं और एफ़सी गोवा के साथ अपनी भागीदारी के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं, जो यह सुनिश्चित करती है कि कामयाबी पाने के लिए बच्चों को यथासंभव सर्वश्रेष्ठ संसाधन और औजार मुहैया कराए जाएं।“
उन्होंने आगे कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि यह प्रोग्राम बच्चों के भविष्य का निर्माण करने तथा उन्हें उन्मुक्त होकर खुद को अभिव्यक्त करने में सहायक सिद्ध होगा। हम सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उनको हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।“
नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन एफ़सी गोवा और आरबी लीपज़िग के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी का पहला कदम है। यह अपनी तरह का पहला ऐसा प्रोग्राम है, जहां बच्चे देश में कहीं पर भी घर बैठे एक सुगठित ढंग से फुटबाल की बुनियादी बातें और तकनीक सीख सकते हैं।
बिगिनर फ्री पैकेज में 20 ट्रेनिंग वीडियो, आरबी लीपज़िग के प्रशिक्षकों द्वारा 2 विशेष सत्र और प्रतिमाह एक मूल्यवर्द्धन सत्र शामिल है। मूल्यवर्द्धन सत्र में न्यूट्रीशन, चोट प्रबंधन, रणनीति बनाने आदि के विशेषज्ञों के साथ चलने वाले सत्र शामिल होंगे। यह खास पैकेज निःशुल्क है और इसमें कोई भी अपना नामांकन करा सकता है।
बिगिनर स्टैंडर्ड मासिक पैकेज में 20 ट्रेनिंग वीडियो, आरबी लीपज़िग के प्रशिक्षकों द्वारा 6 विशेष सत्र और 2 मूल्यवर्द्धन सत्र शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 2 कोच-संवाद, एफ़सी गोवा के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ 2 मास्टरक्लास और पूरे महीने भर चलने वाला एक ट्रेनिंग प्लान भी शामिल है। एक माह के लिए इस पैकेज की कीमत 1750 रुपए है तथा यह नामांकन के लिए उपलब्ध है।
आखिर में, तीन माह का बिगिनर मैक्स पैकेज प्रतिभागियों को न केवल बिगिनर स्टैंडर्ड पैकेज के सभी लाभ प्रदान करता है, बल्कि उनको एफ़सी गोवा और आरबी लीपज़िग की नेशनल सॉकर कैम्प वाली को-ब्रांडेड जर्सी मुफ्त में दी जाती है। इस पैकेज की कीमत 5250 रुपए है तथा यह नामांकन के लिए उपलब्ध है।
एफ़सी गोवा के जूनियर सदस्यों को 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह जूनियर सदस्यता बच्चों को एफ़सी गोवा की बेमिसाल एक्सेस प्रदान करती है, जिसके तहत वे खिलाड़ियों से बातचीत कर सकते हैं, उनको क्लब की जर्सी मुफ्त मिलती है और अन्य कई सुविधाएं उन्हें प्राप्त होती हैं। ज्यादा जानकारी fcgoa.in/junior पर प्राप्त की जा सकती है।
बिगिनर स्टैंडर्ड और बिगिनर मैक्स पैकेज की उपलब्धता सीमित है तथा इसमें ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन 15 फरवरी 2021 को शुरू होंगे और इनके लिए केवल 10 फरवरी 2021 तक ही पंजीकरण स्वीकृत किए जाएंगे।
ऊपर उल्लेख किए गए किसी भी पैकेज में नामांकन कराने के लिए https://soccercamps.fcgoa.in/courses पर जाएं और फुटबाल से जुड़े अपने सपनों को पूरा करने का अवसर हाथ से न जाने दें।
एफ़सी गोवा के नेशनल सॉकर कैम्प्स ऑनलाइन प्रोग्राम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए https://soccercamps.fcgoa.in/home पर जाएं प्रोग्राम की सभी खास अपडेट हासिल करने हेतु हमें इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करें- @fcgsoccercamps


