- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
लग्जरी फर्नीचर के बीच सिखाई रंगों के जरिए खुश रहने की कला रेज़िन आर्ट
सोल आर्ट द्वारा खजराना क्षेत्र में कैपिटॉन फर्नीचर शोरूम पर एक दिवसीय वर्कशॉप ‘मीराकी” आयोजित
इंदौर। शहर के लोगों को लग्जरी फर्नीचर के रॉयल लुक से परिचित करवाने, ‘रेज़िन आर्ट’ की जानकारी देने और इससे सजे प्रोडक्ट्स उपलब्ध करवाने के लिए कैपिटॉन के खजराना क्षेत्र स्थित शोरूम पर एक दिवसीय वर्कशॉप और एग्जीबिशन ‘मीराकी” आयोजित की गई। इसमें ‘आर्ट सोल” द्वारा रेसिल आर्ट का उपयोग कर फर्नीचर को सुंदर बनाना सिखाया गया साथ ही एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध करवाए गए।
रॉयल लुक फर्नीचर के संस्थान कैपिटॉन पर रखी गई वर्कशॉप और एग्जीबिशन में सोल ऑर्ट की फाउंडर राधिका फतेहपुरिया ने बताया कि रेज़िन मूलत: थाईलैंड और समीपवर्ती देशों की कला है, जो वर्षों से प्रचलन में है। यह नाम भारत और अन्य देशों के लिए नया है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से इसकी प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है। इसके जरिए वुडन आर्टिकल्स यानी लकडी के सामान को सुंदर बनाने के साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है।

घर में एक कलात्मक माहौल भी बनता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और उत्साह बढ़ता है। यह रंगों को आकार और बेहतरीन समायोजन देने की कला है। इससे केमिकल और रंगों को मिलाकर वुडन आर्टिकल पर ढोला जाता है। रंगों को इस आकार और लाइनों के रूप में ढोला जाता है कि अलग-अलग तरह के शेप और फिगर तैयार हो जाते हैं।
यह प्रक्रिया एक थैरेपी की तरह काम करते हुए तनाव को कम कर आनंद देने का काम करती है और तैयार प्रोडक्ट भी खुशियां संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वर्कशॉप और एग्जीबिशन में रेज़िन आर्ट से सजे वुडन आर्टिकल्स, फर्नीचर आदि को प्रदर्शित किया गया और इसकी खूबियों के बारे में बताया गया। आर्किटेक्स्ट्स, इंटीरियर डेकोरेटर, फर्नीचर करने वाले लोग, महिलाएं और अन्य युवाओं ने यहां आकर जानकारी ली और प्रोडक्ट्स देखे।
कैपिटॉन फर्नीचर की डायरेक्टर इशा मित्तल गुप्ता ने बताया कि महज दो साल में कैपिटॉन ने बेहतरीन होम डेकोर फर्नीचर के लिए तीन अवॉर्ड जीते हैं। यहां हर वुडन आर्टिकल और फर्नीचर की बड़ी रेंज रॉयल लुक में मौजूद है।


