- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
जरूरतमंदों तक पहुँचाया अन्न-जल
चिल्ड्रन ऑफ मदर अर्थ सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नारायण सेवा एवं जल सेवा का आयोजन
इंदौर, 16 जून, 2026: अधिक मास के अंतिम दिन अमावस्या के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में चिल्ड्रन ऑफ मदर अर्थ सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नारायण सेवा एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 85 पानी की कैनों के माध्यम से करीब 1600 लीटर शीतल जल का वितरण किया गया। इस जल सेवा से लगभग 6000 लोगों को लाभ प्राप्त हुआ। भीषण गर्मी और तेज धूप में उपचार हेतु अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों ने शाम 4 बजे तक ठंडे जल का लाभ लिया और संस्था के सदस्यों को हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा। साथ ही, सदस्यों द्वारा 300 समोसे एवं कचौरी, आम, ओआरएस के पैकेट, बिस्कुट एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
संस्था में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। विशेष रूप से एनएमआईएमएस इंदौर, मुंबई एवं बेंगलुरु तथा यूपीएस देहरादून के विद्यार्थियों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के अध्यक्ष यश यादव ने सेवा कार्य के आरंभ से लेकर समापन तक उपस्थित रहकर स्वयं सेवा की तथा संपूर्ण व्यवस्था का नेतृत्व किया। उनके समर्पण और मार्गदर्शन में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अस्पताल परिसर में इलाज के लिए भटक रहे जरूरतमंद लोगों को यह सेवा अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। सेवा का लाभ समाज के हर वर्ग, जाति और समुदाय के लोगों ने प्राप्त किया। संस्था सभी उन सहयोगियों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों एवं श्रमदान करने वाले साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिनके सहयोग से यह पुनीत कार्य सफल हो सका।


