- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
सांवेर के विकास के लिए हमें विधायक नही मंत्री को चुनना है: विजयवर्गीय
सांवेर विधानसभा के शिप्रा मंडल के कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न
इंदौर. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में प्रदेश की भोली भाली जनता से वादे किए थे, उन झूठे वादों से सरकार तो बना ली, लेकिन सरकार बनने के बाद किसानों, युवाओ और महिलाओं से किये वादों को भूल कर ट्रांसफर उद्योग तक सीमित रह गयी।
ये बात एग्जार्टिका होटल में आयोजित सांवेर विधानसभा क्षेत्र के शिप्रा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही।
उन्होंने कहा कि उद्योगपति मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते थे, कि गाँव गाँव भटकना मुख्यमंत्री का काम नहीं, सरकार वल्लभ भवन से चलती है, जो मुख्यमंत्री जनता के बीच नही जा सकता वो जनता के दुख दर्द को क्या समझेगा। शिवराज जी ने गांव गाँव घूमकर शहरो से गाँव को जोड़कर विकास की इबारत लिखी है। सांवेर का चुनाव प्रदेश की दिशा तय करने वाला चुनाव है, हमें विधायक नहीं मंत्री को चुनकर भेजना है।
संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जिसका गठन मतदान केंद्र और इससे भी सुक्ष्म इकाई पन्ना प्रमुख तक है, जो भाजपा की रीढ़ है। चुनाव तक पन्ना प्रमुख अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन पूर्णता के साथ करे। अपने पन्ने के प्रत्येक मतदाता से संपर्क करें, कोई मतदाता ऐसा न रहे, जिससे हम संपर्क न कर पाए, जिससे शत प्रतिशत मतदान केंद्रों पर हमारी विजय सुनिश्चित हो सके।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि ये चुनाव सांवेर की खुशहाली का चुनाव है, ये सांवेर के विकास को गति देने का चुनाव है, ये सांवेर की तस्वीर और तक़दीर का चुनाव है, आपको फैसला करना है, कि आपको विकास को चुनना है या फिर विकास के नाम पर झूठ को।
पूर्व विधायक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि किसी भी चुनाव में विजय तभी हासिल हो सकती है जब हम सभी कार्यकर्ता पूर्ण सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क साधकर उन तक अपनी बात पहुंचाये। हमें आमजन व मतदाता के बीच पहुंचकर केन्द्र सरकार के द्वारा जनता के हित में किये गये कार्यो को अवश्य बताना है।

जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि भाजपा का संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, हमारा कार्यकर्ता विचार के लिए कार्य करता है, यही हमारी ताकत है, कार्यकर्ता आधारित पार्टी होने के नाते हमने 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2019 में सारे अनुमानों को तोड़कर दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चुना है।
सांवेर उपचुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी है, कांग्रेस झूठ फैलाकर आपके बीच आएगी, लेकिन इस बार कांग्रेस के जाल में नही आना है, भाजपा को चुनकर तुलसी भैया को मंत्री बनाना है। आज की बैठक में 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बैठक में रमेश मेंदोला, गोपीकृष्ण नेमा, इकबालसिंह गांधी, मधु वर्मा, सावन सोनकर, गोविंद सिंह, सुभाष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


