- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नि:शुल्क रक्त जांच शिविर एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 12 फरवरी को ग्राम बड़ोदा दौलत में लगेगा
-कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलफेयर के अंतर्गत एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसाइटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
इंदौर। कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलफेयर के अंतर्गत एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसाइटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क खून (रक्त) जांच शिविर एव होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर 12 फरवरी 2023 रविवार को ग्राम बड़ौदा दौलत में होगा।
केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य और एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसाइटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर के संचालक तथा इंदौर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि इस नि:शुल्क खून (रक्त) जांच शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों में खून (रक्त) की कमी व एनीमिया के प्रति उनमें जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. द्विवेदी, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव चतुर्वेदी (कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी हॉस्पिटल, इंदौर) और शासकीय चिकित्सा अधिकारी संजीवनी क्लिनिक ग्राम कुम्हेड़ी इंदौर डॉ. कनक चतुर्वेदी सेवाएं देते हुए शिविर में पहुंचने वाले लोगों की जांच करेंगे। साथ ही चिकित्सकों द्वारा लोगों को बेहतर खानपान की जानकारी भी दी जाएगी। जिसे वे एनीमिया से सुरक्षित रह सकें।
इस एक दिवसीय शिविर में एप्पल पैथोलॉजी इंदौर के सौजन्य से नि:शुल्क रक्त जांच की जाएगी। शिविर में राकेश यादव, दीपक उपाध्याय, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जितेंद्र पूरी, विनय पाण्डेय, आंगनवाड़ी सचिव रानी रावत और आशा कार्यकर्ता सविता रावत भी अपनी सेवाएं देंगी।
गौरतलब है कि कम्युनिटी हेल्थ एंड वेलफेयर के अंतर्गत एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसाइटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसमें हाल ही में मूसाखेड़ी स्थित सीएम राइज स्कूल में भी शिविर आयोजित कर बच्चों की जांच की गई थी और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार लेने की जानकारी दी गई थी। वहीं हमारे द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को इंदौर की केंद्रीय जेल में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर काफी लंबे समय से आयोजित किया जा रहा है जिसमें जेल के कैदियों की जांच कर उनका इलाज किया जाता है।


