- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
13-15 फरवरी को होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में होगा G20 कार्यक्रम का आयोजन
भारत ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों को संबोधित करने के लिए मिलकर काम करने वाली 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह G20 की अध्यक्षता संभाली। G20 अध्यक्षता के लिए भारत की थीम “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” है। G20 की अध्यक्षता के रूप में, भारत G20 बैठकों और शिखर सम्मेलनों के लिए एजेंडा तय करेगा और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए सदस्य देशों के प्रयासों में समन्वय स्थापित करने के लिए काम करेगा।
विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे G20 कार्यक्रमों से प्रतिनिधियों और मेहमानों को भोजन की स्वादिष्टता, भाषा में विविधता और सांस्कृतिक विरासत के मामले में भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक देखने में मदद मिलेगी। G20 कार्यक्रम के तहत – पहली कृषि कार्य समूह की बैठक इंदौर के होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस में आयोजित की जा रही है| इस बैठक के बारे में बात करते हुए होटल के जनरल मैनेजर रोहित बाजपाई ने बताया की –
G20 मीट को लेकर शेरेटन ग्रैंड पैलेस की क्या तैयारियां हैं?
जैसा की हम सब जानते हैं इस साल G20 की मेजबानी भारत वर्ष यानी हमारा देश कर रहा है और यह वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ भी है। इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए कि हमने G20 के लिए काफी तैयारी की है। हमने सारे पकवान और सारे स्नैक्स इस बार अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए मिलेट्स से बनाए हैं चाहे वो ज्वार हो, बाजरा हो, रागी हो। मध्य प्रदेश के जो खास मिलेट्स हैं उनका भी सम्मिलित करके उनको भी हमारे शेफ खाना बना रहे है।
विदेशी मेहमानों की स्वागत की तैयारियां केसी होगी
जब गेस्ट होटल में आएंगे तो उनके वेलकम के लिए ट्रेडिशनल डांस होगा, उनके गले में एक चंदेरी गमछा डाला जाएगा जो मध्य प्रदेश की धरोहर का प्रतीक है, आरकेटी के चंदन से उनका स्वागत होगा। हमने एक ग्रामीण हाट का यहाँ पर आयोजन किया है जहां पर मध्य प्रदेश की ग्रामीण जीवन कैसे जिया जाता है उसका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट के सामने होगा। हमने योगा सेशन का भी आयोजन किया है ताकि अंतर्राष्ट्रीय डेलीगेट हमारे देश की जो धरोहर है योगा उसका फायदा उठा सकें और सुबह अच्छे मौसम में, हमारे होटल के गार्डन में योग कर सके।
हमारे यहाँ कृषि कार्य समूह की पहली बैठक है और देश विदेश से उनके एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के लोग आयेंगे। भारत किसानों का देश है ‘जय जवान जय किसान’ हमारी हमेशा धरोहर रही है। हमारा यह मानना है कि उसका प्रदर्शन करके हम लोगों को अपनी संस्कृति से और अपने इंडियन, ट्रेडिशनल वेलकम और हॉस्पिटैलिटी से अवगत कराए।
कितने देशों से डेलिगेट आ रहे है?
हमारे होटल में और इंदौर शहर में 40 से ज्यादा देशों से डेलिगेट आने की उम्मीद है। कन्फर्मेशन आना शुरू हो गए हैं। काफी दिनों से G20 के जो 20 देश है उनसे तो आयेंगे और बाकी देशों से भी हमें उम्मीद है।
शेरेटन इंदौर का एक शाकाहारी होटल है, विदेशी मेहमानों को शाकाहार में क्या नया मिलेगा ?
हम पूरी तरह से शाकाहारी होटल है और दुनिया शाकाहारी बनने की तरफ जा रहा है। पूरे विश्व में 2-3 साल पहले बड़े बड़े फंक्शन जैसे की गोल्डन अवॉर्ड, ग्लोब अवॉर्ड, ग्रैमी अवॉर्ड या ऑस्कर अवॉर्ड हो सब वेज की तरफ जा रहे हैं। विगन आजकल एक नया ट्रेंड बन चुका है। और अगर G20 और भारत सरकार ने अगर हमारे होटल को चुना है जो कि एक वेज होटल है तो इससे उनका भी नजरिया समझ आता है कि वह एक हेल्दी सिस्टम और कार्य की तरफ वो बढ़ रहे हैं। वेज में बल्कि हम ऐसी ऐसी व्यंजन और डिसिज शोकेस करेंगे जो इंटरनेशनल गेस्ट कभी सोच भी नहीं पाएंगेl
मालवा की बात करे तो दाल बाटी यहाँ का प्रसिद्ध भोजन है, उसको ले कर आपका क्या कहना है?
मालवा की बात ऐसी है की सिर्फ दाल बाटी तक ही सीमित नहीं है। हम उनके कमरों में जो वेलकम एमेनिटीज भी लगा रहे हैं, उसमें विभिन्न प्रकार की सेव, यहाँ के विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, इंदौरी स्टाइल पोहा और जलेबी मेहमानों के लिए उपलब्ध रहेगा। हमने मालवा से खास शेफ बुलवाए हैं ताकि मेहमानों को लोकल फ्लेवर मिल सके।


