- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
निःशुल्क तीर्थराज सम्मेद शिखर यात्रा हेतु पत्रिका का विमोचन
यात्रा 2 जनवरी 20 को रवाना होगी
इंदौर. प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मांगीलाल मण्डल मल्हारगंज द्वारा 600 श्रद्धालुओं को तीर्थराज श्री सम्मेदशिखर जी सहित पंचतीर्थ की यात्रा करवाई जाएगी। जिसमे 151 श्रद्धालु पूर्णतः निःशुल्क होंगे । जिनके आने जाने व ठहरने की पूरी व्यवस्था समाज के सहयोग से मंडल द्वारा की जाएगी । इस यात्रा के प्रेरणास्त्रोत स्व.श्री सुदर्शन गुरु है जिन्होंने इसको शुरू करने में महती भूमिका निभाई थी।
मंडल के मनमोहन झांझरी , राजेश पंड्या , भरत काला अजयपाल टोंग्या व समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि , जैन समाज एक सम्पन्न समाज माना जाता है किंतु समाज का एक धड़ा आज भी बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है जिनके लिए तीर्थराज सम्मेदशिखर सहित पंचतीर्थ की यात्रा एक स्वप्न्न होता है , बस उनके स्वप्न्न को साकार करने हेतु मांगीलाल मंडल यह यात्रा विगत 18 वर्षों से प्रतिवर्ष कर रहा है।
यात्रा में इंदौर सहित आसपास के अंचल से भी सैकड़ों की संख्या में वृद्ध ,व महिला पुरुष भी शामिल होंगे । प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली सम्भवतः संभाग की यह सबसे बड़ी यात्रा है , अब तक निम्नवर्ग के 8000 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है।
सभी श्रद्धालु वहां पहुंचकर पर्वतराज की 27 की. मी. की वंदना कर 54 की.मी. की पैदल परिक्रमा भी देंगे। फिर वहां तलहटी पर स्थित भगवान शांतिनाथ के समक्ष विश्वशांति की कामना को लेकर शान्ति महामण्डल विधान आयोजित होगा जिसमें सभी श्रद्धालुगण केशरिया वस्त्र धारण कर महाअर्घ देंगे ।
तत्पश्चात सभी श्रद्धालु चम्पापुर , मंदारगिरी व भगवान महावीर के जन्म , समोशरण , एवं मोक्ष स्थली क्रमशः कुंडलपुर , पावापुर , राजगृही के दर्शनार्थ रवाना होंगे।इस वर्ष यात्रा का 20 वा वर्ष है।
इसी तारतम्य में बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज पर अन्तर्मना मुनि श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के सानिध्य में दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी , महामंत्री श्री सुशील पंड्या , यात्रा संघपति श्री भरत काला , यात्रा संयोजक श्री अजयपाल टोंग्या , श्री राजेश पंड्या , श्री धर्मेंद्र पाटनी ,श्री पारस पंड्या श्री अजय रावका व संजीव जैन की उपस्तिथि में पत्रिका का विमोचन किया गया ।


