- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
300 एकड़ जमीन पर इंदौर में बनेगा फर्नीचर क्लस्टर
योजना पर एसोसिएशन में आज हुआ विचार विमर्श
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं एसोसिएशन ऑफ फर्नीचर मेन्यूफैख्रर्स इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन कार्यालय में फर्नीचर उद्योग से जुड़े उद्यमियों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्लस्टर को लेकर उद्यमियों ने अपने सुझाव दिए.

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा 300 एकड़ जमीन दी जा रही है जहां फर्नीचर क्लस्टर तैयार किया जाएगा. आज एसोसिएशन में 50 से अधिक उद्यमियों ने इस क्लस्टर विकास योजना पर विस्तृत विचार विमर्श किया तथा अपने सुझाव भी दिये. फर्नीचर क्लस्टर का पावर पाइंट प्रेजेंटेशन देते हुए विनोद बापना ने उद्योगपतियों को बताया कि इसमें एक एसव्हीपी बनाई जाएगी तथा डीपीआर बनाकर शासन को प्रस्तुत कि जाएगा. 25 लाख फुट जमीन की मांग आज की बैठक में ही आ गई है. इससे यह क्लस्टर की सफलता को उद्घोषित करती है.
20 हजार को मिलेगा रोजगार
अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि इस क्लस्टर में 150 से अधिक उद्योग आएंगे. जहां 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार तथा 2000 करोड़ से अधिक का निवेश आएगा. एसव्हीपी के माध्यम से क्लस्टर विकास कार्य होगा जहां आत्मनिर्भर भारत व आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत अन्तराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता के फर्नीचर निर्माण होगा. उद्योगपतियों ने बैठक में अपने सुझाव रखें तथा अपने प्रश्नों का समाधान भी लिया.
राजस्व व रोजगार में योगदान दें
उपाध्यक्ष योगेश मेहता ने केन्द्र व राज्य सरकार की क्लस्टर योजना पर प्रकाश डालते हुए उद्योगों को आह्वान किया कि वे इस क्लस्टर को सफल बनाएं अपने उद्योग यहां लगाकर प्रदेश सरकार के राजस्व व रोजगार में योगदान दे. उम्मीद है कि यह फर्नीचर क्लस्टर मध्यप्रदेश में एक आदर्श क्लस्टर होगा. संचालन एवं आभार हरीश नागर ने माना. बैठक में तरूण व्यास, विनोद बापना, सीएम जैन, गगन जैन, प्रेम रामचंदानी, पराग जैन, अंकीत भारूका सहित 50 से अधिक उद्योगपति उपस्थित हुए.


