- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
गोलमाल जूनियर टून्स ने बच्चों के साथ डांस किया
इंदौर. तालियां, शोर-शराबाऔर हंसी-ठिठोली- 2019 के सबसे बड़े किड्स शो इससे ज्यादा भव्य नहीं हो सकते! निकलोडिन के फ्रेंचाइजी सोनिक चैनल ने रिलांयस एनिमेशन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के साथ मिलकर मशहूर ‘गोलमाल’ मूवीज का वही जादू चलायेंगे और रोज़ दोपहर 1.30 बजे, सोनिक पर एनिमेटेड कार्टून शो से बच्चों का मनोरंजन करेंगे|
गोलमाल जूनियर टून्स ने इंदौर की स्टेप अप एंड डांस अकेडमी के बच्चों के लिए यादगार दिन बनाया| बच्चे टून्स के साथ खुश नज़र आये और टून्स ने इस नए शो की जानकारी बच्चों को दी| बच्चों ने टून्स के साथ गोलमाल गाने पर डांस किया और टून्स सेल्फी क्लिक की
‘गोलमाल’ मूवीज की फ्रेंचाइची परंपरा को आगे और मजबूती देते हुए, ‘गोलमाल जूनियर’ एक एनिमेटेड सीरीज है। इसमें दो प्रैंक गैंग को आमने-सामने खड़ा करके इस फिल्म के उस हंसी-मजाक को रीक्रिएट किया गया है। यह मशहूर, शैतान और जिंदादिल ग्रुप एक-दूसरे से बहुत अलग हैं।
अपने ओरिजनल साथियों की तरह ही जूनियर गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी प्रैंकस्टार हैं, शोर-शराबे में अव्वल रहने से लेकर उनके कभी ना खत्म होने वाले झगड़े। चूंकि उनके हंसी-मजाक परिस्थिति के अनुसार होते रहते हैं तो ऐसे में ये पांचों नन्हे दर्शकों का निश्चित रूप से मनोरंजन करेंगे और इस समय पर सिर्फ उनका ही राज होगा।
इस ब्रांड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी ने इस साझेदारी के बारे में कहा कि, ‘’गोलमाल’ फ्रेंचाइची मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फिल्म पहले ही पारिवारिक दर्शकों के बीच मशहूर हो चुकी है और अब गोपाल, माधव, लक्ष्मण और लकी का प्रैंक गैंग ‘गोलमाल जूनियर’ एनिमेटेड सीरीज के साथ सोनिक पर बच्चों का मनोरंजन करने वाला है। ‘गोलमाल जूनियर’ का कॉन्सेप्ट काफी अच्छा है और इस शानदार कॉन्सेप्ट को लाने और इस शो को जीवंत करने के लिये मैं सोनिक के साथ साझेदारी को लेकर काफी उत्सुक हूं। हर किरदार और उसकी खूबियों को बखूबी गढ़ा गया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि बच्चों को ‘गोलमाल जूनियर प्रैंक गैंग’ पसंद आयेगा।


