- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
कांग्रेस मप्र को बंगाल बनाने पर तुली है: शिवराजसिंह चौहान
इंदौर. म.प्र के पूर्व मुख्यमुंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान आज इन्दौर आये और दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर के घायल परिजनो से अरविन्दो हास्पिटल में मिले और स्वास्थ की जानकारी ली।
अरविन्दो हास्पिटल में ही मीडिया से चर्चा करते हुए श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी म.प्र को बंगाल बनाने पर तुली हुई है। केवल इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी पार्टी को वोट दे दे तो पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे गोली मार दी जाए और कांग्रेस ने यह कर भी दिया। म.प्र शान्ति का टापू रहा है, 5 महिने पहले आई कमलनाथ की कांग्रेस सरकार प्रदेश को अराजक प्रदेश के रूप में बदल रही है।
आपने कहा कि राजनैतिक प्रतिद्वंता, प्रतिस्पर्धा होती है लेकिन दुश्मनी नही होती है।कांग्रेस हत्या एवं हिंसा पर उतारू हो गयी है। किसी भी व्यक्ति को उसका अधिकार है कि वो किसी को भी वोट दे। दिन में कांग्रेस नेता के द्वारा नेमीचंद तंवर से पूछा कि वोट किसे दिया उन्होने कहा कि भाजपा को दिया तो उनके साथ मारपीट की जाती है, धमकी दी जाती है, देख लेने की और शाम को गोली मार दी जाती है। जब उन्हे बचाने उनकी पत्नि व पुत्र आते है उन्हे भी घायल कर दिया जाता है।
आपने कहा कि कमलनाथ और तुलसी सिलावट कहा ले जाना चाहते है म.प्र को। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक द्वेश की भावना के साथ उन्हे लगातार परेशान किया जा रहा है। चुनाव शुरू हुए तभी से हमारे कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के द्वारा इस तरह के कुप्रयास लगातार हो रहे है।
आपने बताया कि म.प्र भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिवंगत नेमीचंद तंवर के परिवार को 5 लाख की राशि तात्कालिक सहायता के रूप में दी जा रही है। हम श्री तंवर के परिवार के साथ खडे है आप सब के साथ खडे है। हर संभव हमारा प्रयास होगा कि परिवार को न्याय मिले और अन्याय के खिलाफ हम लडे़। आपने नेमीचंद के हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं उन्हे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। श्र
ी शिवराजसिंह चौहान के साथ नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेन्दोला, भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, राजेश सोनकर, गोलु शुक्ला, कमल वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


