- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टूडेंट्स के लिए माक्र्स के साथ अच्छा व्यक्तित्व भी जरूरी
इंदौर. इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए क्वालिटी कोशेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम का मकसद छात्रों को वैश्विक कंपनियों के सामने खुद को बेहतर साबित करने के लिए तैयार करना है.
क्वालिटी क्वेश्चन प्रोग्राम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर जनरल डॉ. अरुण भटनागर व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वी.आर. रघुवीर ने किया.
इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री भटनागर ने कहा कि इंजीनियर को अच्छी जॉब के लिए केवल मार्क्स की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसकी पूरी पर्सनलिटी काबलियत में ही गिनी जाती है. स्टूडेंट्स के बात करने का तरीका उसकी कम्युनिकेशन स्किल तथा कंप्यूटर का ज्ञान यह सभी अच्छी नौकरी के लिए काफी जरूरी है.
कोर्स के साथ ही इन विधाओं पर भी छात्रों को ध्यान देना चाहिए. छात्रों के लिए यह प्रोग्राम शुरू किया गया है ताकि वह खुद को बेहतर साबित कर सकेंय इस प्रोग्राम के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे.


