- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
फैक्ट्री में सेंध लगाकर लाखों का कॉपर वायर चुराने वाले गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 8 आरोपियों को पकड़ा
इन्दौर. थाना भवरकुआ क्षेत्र में फैक्ट्री में सेंध लगाकर लाखों रुपये मूल्य के कॉपर वायर की नकबजनी करने वाले 8 आरोपियों को क्रााइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग 20 लाख रुपए कीमत का माल मश्रुका पुलिस ने बरामद किया है. चोरी का माल खरीदने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.
क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को अपने मुखबिर तंत्र से भंवरकुआ थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी के संबंध में अहम सूचना प्राप्त हुई. इस पर क्राईम ब्रांच ने भंवरकुआ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी गये कई क्वींटल कॉपर वायर व अन्य मश्रूका बरामद किया. उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाले ज्यादातर लोग शहर में मैजिक वेन चलाने या अन्य गाडिय़ों पर ड्रायवरी का काम करते हैं. यहां यह उल्लेखनीय है कि पालदा इलाके में डीओसी मुर्गी दाना कंपनी के पास कॉपर केबल के प्लांट से करीब 20 लाख रूपये कीमत के कॉपर वायर एवं केबल आदि चोरी हुऐ थे.
इस घटना की जांच पड़ताल करने पर पुलिस टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए जिससे यह ज्ञात हुआ था कि आरोपियों द्वारा सामान चोरी करने के लिये ट्रक का उपयोग किया गया था और आरोपियों की संख्या भी 6 से अधिक थी. सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल करने पर चोरी में प्रयोग किया गया ट्रक भी टीसीआई कंपनी का होने की जानकारी मिली.
इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा मांगलिया, देवास नाका, लसूडिय़ा क्षेत्र में जांच पड़ताल की जाकर, संबंधित आरोपियों की तलाश की तो आरोपी अमित पिता शंकर बहादुर सिंह तुलसी नगर, आरोपी जस्सी उर्फ वीरा नि. स्कीम 78 और उसके साथियों के द्वारा घटना करने की जानकारी मिली. पुलिस टीम ने आरोपी अमित पिता शंकर बहादुर एंव जस्सी उर्फ वीरा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की.
दोनों आरोपियों से पूछताछ में बताया कि कि कुछ दिन पूर्व दोनों आरोपियों ने अपने साथियों लोकेन्द्र ठाकुर नि. देवगुराडिया , बंटी उर्फ बालकदास चौहान नि. लसूडिय़ा मोरी, भगवानगिरी उर्फ केसरी निवासी मांगलिया, राहुल सोलंकी नि. पंचायत के पीछे हाट मैदान मांगलिया, प्रदीप उर्फ प्रिन्स मेहता निवासी पटेल की चाल एबी रोड मांगलिया के साथ मिलकर पालदा क्षेत्र में एक कॉपर वायर प्लांट में चोरी की थी.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे घुसे जहां से कॉपर वायर के लगभग 20 बंडल चुराकर अपने साथी जस्सी उर्फ वीरा इंदौर द्वारा लाये ट्रक में भर कर मांगलिया बायपास पर ले गये. जहां इनके एक अन्य मैजिक चालक साथी राहुल सोलंकी नि. हाट मैदान मांगलिया की मैजिक गाड़ी में रखकर सुबह करीब 7 बजे मांगलिया बायपास पर एक कबाड़े वाले हनीफ पिता हबीब खान के पास लेकर गये जहां चोरी का आधा सामान कबाड़े वाले को बेचकर मिले सारे पैसे आपस में बांट लिये एवं बचा हुआ आधा सामान एबी रोड पर एक कबाड़े वाले रामखिलाड़ी कुशवाहा को बेच दिया जिससे मिले पैसे भी सभी आरोपियों ने परस्पर बांट दिये.
ट्रक भी चोरी कर लाए थे
जस्सी उर्फ वीरा द्वारा जो ट्रक लाया गया था वो युनाईटेड कंपाउण्ड देवास नाका से चोरी करके लाया गया था. चोरी का सामान मेजिक में रखने के बाद ट्रक को जस्सी उर्फ वीरा ने टीसीआई प्लांट एचपी पेट्रोल पंप के पास देवास नाका के सामने छोड़ दिया था और वहां से चले गयेथे. आरोपियों ने चोरी का सारा सामान दो कबाड़े वालों को बेचा था कबाड़े वालों से सामान बेचने की बात आरोपी जस्सी के दोस्त आरोपी प्रदीप मेहता ने की थी. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों अमित एवं जस्सी उर्फ वीरा से मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों लोकेन्द्र ठाकुर, आरोपी बंटी उर्फ बालकदास चौहान, भगवानगिरी उर्फ केसरी, प्रदीप उर्फ प्रिन्स मेहता निवासी पटेल, हनीफ पिता हबीब खान, रामखिलाड़ी पिता चोखेलाल कुशवाहा को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों का एक साथी राहुल सोलंकी निवासी पंचायत के पीछे हाट मैदान मांगलिया अपने साथियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है. आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान खरीदने वाले कबाड़ी आरोपी हनीफ पिता हबीब खान नि. हाट मैदान पंचायत के पास मांगलिया एवं आरोपी रामखिलाड़ी पिता चोखेलाल कुशवाहा नि. तलावली चांदा इंदौर को भी गिरफ्तार किया जाकर उनसे चोरी का सामान जप्त किया जा चुका है.


