- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नवाचार अर्थव्यवस्था के विकास की कुंजी: आनंदी बेन
राज्यपाल द्वारा इंदौर में अटल इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ
इंदौर. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत प्रेस्टिज इंस्टीट्युट ऑफ मैनेजमेंट में स्थापित इनक्यूबेशन सेंटर एआईसी – प्रेस्टिज इंस्पायर फाउंडेशन का उद्घाटन किया. समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने की. समारोह में महापौर श्रीमती मालनी लक्ष्मणसिंह गौड़, सुनिल अम्बेकर, डॉ.मेहर मास्टर मौस, पे्रस्टिज ग्रुप के डायरेक्टर एन.एन.जैन विशेष रूप से उपस्थित थे.
समारोह को संबंधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नवाचार प्रत्येक अर्थव्यवस्था के विकास की कुंजी है और समाज के प्रत्येक स्तर पर नवाचार होता है. भारत सरकार ने अटल नवाचार मिशन प्रारंभ किया है. नवाचार से तात्पर्य किसी उत्पादन, प्रक्रिया या सेवा में थोडा या बहुत बड़ा परिवर्तन लाने से है जिसके तहत नवीन एवं उपयोगी तरीका अपनाया जाता है.
उन्होंने कहा कि एक अच्छी शोध ही राष्ट्र का निर्माण करती है. आज का युग नवाचार और स्टार्ट-अप का युग है। आज बड़े-बड़े स्टार्ट-अप ने नये युग की जमीन तैयार की है. देश को वित्तीय सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए स्टार्टअप की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा, स्टार्टअप सभी वर्गों के लिए खासकर युवाओं को को प्रभावशाली बनाने में मददगार होगा. समारोह में राज्यपाल ने स्टार्टअप को उदाहरण देकर समझाया.
कृषि के क्षेत्र में होगा फायदा
समारोह को संबांधित करते हुए केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास राज्यमंत्री डॉ.सतपाल सिंह ने कहा कि अटल इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन से कृषि के क्षेत्र में इंदौर और इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में बहुत फायदा होगा. 65 प्रतिशत लोग कृषि क्षेत्र पर निर्भर हैं इसलिए हमें उस क्षेत्र के सुधार के लिए काम करना चाहिए. हर किसी को यह वचन देना चाहिए कि अगर हमें एक नया और बेहतर भारत बनाना है तो हमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लानी होगी.
युवाओं को अवसर चाहिए
एआईसी के बारे में बात करते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय आयोजन सचिव सुनील अम्बेकर ने कहा युवाओं को आज समाज और देश के लिए कुछ अच्छा करने का अवसर चाहिए, और यह केंद्र उन्हें वह मंच देगा. आज लोगों को छोटी लेकिन प्रभावी सेवा की आवश्यकता है; एआईसी उन सभी के लिए है जो अपने विचारों को आकार देना चाहते हैं. बीजेपी के महासचिव ने वी. डी.शर्मा ने भी संबोधित किया महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि बेहतर भारत बनाने के लिए स्टार्टअप महत्वपूर्ण हैं और वे देश में अधिक रोजगार के अवसर लाएंगे.
नई सोच की आवश्यकता
प्रेस्टिज एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने कहा कि हमें पश्चिम देशों की प्रतिलिपि नहीं बल्कि नयी सोच की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उभरते उद्यमियों को सभी प्रकार के मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करके एआईसी एक मील का पत्थर साबित होगा. समारोह में संस्थान के प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को अलग-अलग केटेगिरी में अव्वल आने पर पुरस्कृत किया गया. आनंदीबेन पटेल और मालिनी गौड़ ने डॉ एन.एन. जैन का उनके 88वें जन्मदिन पर सम्मान किया.


