- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा हातोद का अस्पताल
प्रभारी मंत्री ने 30 बिस्तरीय अस्पताल का किया भूमिपूजन
इंदौर. जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान हातोद पहुंचे. यहां उन्होंने स्वास्थ सुविधा के क्षेत्र में बड़ी सौगात के रूप में 30 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. यह अस्पताल लगभग 448 लाख रूपये की लागत से बनेगा. इस अस्पताल के भवन को बनाने के लिये 18 महीने की समय-सीमा निर्धारित की गई है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कोरोना काल से हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है. प्रकृति से दूर रहने के दुष्परिणाम भी दिखाई दिए हैं. हम भारतीय संस्कृति के पोषक हैं, इस संस्कृति से हमें प्रकृति के साथ रहना सिखाया जाता है. प्रकृति और भारतीय संस्कृति के साथ रहकर निरोगी रहने में मदद मिलती है. कोरोना काल में प्रदेश में स्वास्थ्य से जुड़े हुए अमले एवं पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि हातोद में बनने वाले अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा. अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की जाएगी. इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व विधायक मनोज पटेल तथा राजेश सोनकर, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
सांसद लालवानी ने कहा कि जिले में कोरोना काल के पूर्व अनुभव को देखते हुए वर्तमान में अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यह अस्पताल इस दिशा में एक बड़ा कदम है. देपालपुर क्षेत्र के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है. यहां सांवेर, देपालपुर, हातोद और धार रोड होते हुए बायपास बनाने की योजना तैयार की जा रही है, इसके लिए प्रारंभिक सर्वे शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक हब भी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.


