- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
श्री स्वामिनारायण मंदिर खंडवा रोड पर हिंडोला उत्सव
इंदौर. श्री स्वामिनारायण मंदिर खंडवा रोड पर रविवार को हिंडोला उत्सव का उद्घाटन गुजरात के संत देवप्रकाशदास स्वामी ने किया. वलसाड से सदगुरु श्री केशव चरण दासजी स्वामी ने मांगलिक कथा प्रवचन किया किया. उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति अलग अलग भाव से की जा सकती है और गोपियां ब्रज में सखा भाव से भक्ति करती और भगवान के साथ झूले झूलती, उसी लीला को स्मरण करने के लिए हिंडोला उत्सव मनाया जाता है.
मंदिर में पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार पुरे एक महीने के लिए भगवान् को विविध प्रकार के झूलों में झुलाया जाएगा. इस वर्ष गुजरात से आएं कई कलाकारों ने पुरे एक महीने में मेहनत कर सुन्दर कलात्मक हिंडोलो का निर्माण किया है. इन हिंडोलो में बद्रिकाश्रमपति नरनारायण देव, कैलश्वासी महादेव, बैकुंठनिवासी लक्ष्मीनारायण देव, गौलोकवासी राधाकृष्ण देव, सीता राम, श्री स्वामिनारायण प्रभु आदि के दर्शन महलनुमा कलात्मक झूलों में होंगे.

मंदिर के बीच में श्वेत सिंहासन में अक्षरधाम में विराजित राजाधिराज रूप में श्री स्वामिनारायण भगवान् के दर्शन होंगे. हिंडोले के निर्माण में छगन भाई, गोपालभाई शामजी भाई पटेल, जयेंद्र भाई, दीपक भाई ने योगदान दिया है. पूरे महीने में अलग अलग वस्तुओं से हिंडोलो का निर्माण किया जाएगा जैसे सूखे मेवे, नोटों से, आसोपालव के पत्तों से, खिलोनों से, अन्न और विविध दालों से आदि. हिंडोले पर रंग बिरंगी रोशनी से शोभा और बढ़ गई है.
]इस अवसर पर भक्तों में खिमजी भाई, रमेशभाई शाह, लाधाराम भाई, दामजीभाई, पुरुषोत्तम पटेल, जयसुख भाई कडिय़ां, कांतिभाई, बिहारिभाई घनश्याम शाह, नरेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।


