- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
उभरती प्रतिभाओं को मालवा खेल अवार्ड से नवाजा
इंदौर. शहर व प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को आज 12वें मालवा खेल अवार्ड संस्करण समारोह में सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित खिलाडिय़ों को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ ही अनेक उपहार भी प्रदान किए गए.
रमेश एंड रमेश स्पोट्र्स क्लब में हुए इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि महर्षी उत्तम स्वामी महाराज थे। इस अवसर पर अन्य अतिथि के रूप में विधायक महेंद्र हार्डिया, जीतू पटवारी, पूर्व विधायक तुलसी सिलावट, अश्विन जोशी, आईडीसीए चेयरमैन संजय लुणावत, दिनेश मल्हार व सुरेश सितलानी मौजूद थे. स्वागत धर्मेंद्र धाकड़, लतिफ पटेल, नवीन सिलावट, चंदू सोनकर, सुनील खांडे, कमल परिहार व विशाल वर्मा ने किया। संचालन मनोज वर्मा ने किया तथा आभार अशोक गोयल ने माना।
सैकड़ों व्यक्तियों की मौजूदगी में अतिथियों ने नित्यता जैन (शतरंज), भाविका पिंगले (गोताखोरी), अस्मित कौर (बास्केटबॉल), नील गरूड (टेनिस), सुबोध चौरसिया (साफ्टबॉल), करिश्मा मालवीय (कबड्डी) तथा उज्जैन की वैष्णवी काहर (मलखंभ) को मालवा खेल अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान चयन समिति के सदस्य पूर्व ओलंपियन पप्पू यादव, सीमांत द्विवेदी, सचिन कस्तूरे, कुलदीप हार्डिया व धनंजय शर्मा को भी सम्मानित किया गया.
अवार्ड से मिलता है प्रोत्साहन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम स्वामी महाराज ने मालवा कला अकादमी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलता है। खिलाड़ी भी और कड़ी मेहनत करे और लगन के साथ प्रदर्शन कर देश का नाम रौशन करें। आज समाज में खेल भावना कम होती जा रही है। इसे बढ़ाना होगा, क्योंकि खेल भावना से ही व्यक्ति का सर्वांगिण विकास होता है। मुझे खुशी है कि एक निजी संस्था खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर रही है। यह अनुकर्णिय पहल है। आगे भी मैं उम्मीद करता हूं की खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन करने का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।


