- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ऑनर ने ऑनर प्ले के साथ भारत में ‘क्रेज़ी फास्ट क्रेज़ी स्मार्ट’ अनुभव पेश किया
ऑनर प्ले ने भारत में अत्याधुनिक एआई टेक्नॉलॉजी एवं जीपीयू टर्बो 19,999 रु. एवं 23,999 रु. में लॉन्च किए
हुआवेई के उपब्रांड, ऑनर ने आज अपना बहुप्रतीक्षित एवं हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन, ऑनर प्ले लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य बेहतरीन मूल्य में सर्वाधिक परफॉर्मेंस प्रदान करना है। ऑनर प्ले में ‘न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट’ (एनपीयू) के साथ फ्लैगशिप किरीन 970 एआई प्रोसेसर है, जो एआई टास्क परफॉर्म करने के लिए मशीन लर्निंग (एमएल) एलगोरिद्म के एक्सलरेशन में विशेषज्ञ है। खूबसूरत ऑनर प्ले जीपीयू टर्बो टेक्नॉलॉजी के साथ बेहतरीन ग्राफिक्स और यूज़र एक्सपीरियंस के लिए मापदंड स्थापित कर देगा।
लॉन्च के बारे में, पी. संजीव, वाईस प्रेसिडेंट सेल्स, हुआवेई इंडिया– कंज़्यूमर बिज़नेस ग्रुप ने कहा, ‘‘डिज़ाईन, इनोवेशन एवं सुगम अनुभव पर केंद्रित रहते हुए, ऑनर विश्व एवं भारत में अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है। ऑनर अपने स्टाईलिश डिज़ाईन, बेहतर परफॉर्मेंस एवं अद्वितीय विशेषताओं के साथ युवा पीढ़ी को चकित करते हुए नए ट्रेंड्स स्थापित कर रहा है और एक्सेसिबिलिटी को नई परिभाषा दे रहा है।
ऑनर प्ले का लॉन्च किरीन 970 एवं एआई टेक्नॉलॉजी के साथ इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी की शुरुआत इंगित करता है, जिसके साथ ग्राहक स्मार्टफोन से ‘इंटेलिजेंट फोन’ की ओर बढ़ गए हैं। एक असली परफॉर्मेंस डिवाईस के रूप में ऑनर प्ले भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फ्लैगशिप विशेषताओं के साथ सबसे किफायती परफॉर्मेंस डिवाईस है। हमें उम्मीद है कि हमारे युवा ग्राहक ऑनर प्ले की विशेषताएं पसंद करेंगे और इस क्रेज़ी फास्ट एवं क्रेज़ी स्मार्ट अनुभव को भारत में सफल बनाने के हमारे प्रयासों में सहयोग करेंगे।’’
नूर पटेल, डायरेक्टर, कैटेगरी मैनेजमेंट, अमेज़न ने कहा, ‘‘हम अमेज़नडॉटइन पर भारत में नए ऑनर प्ले के एक्सक्लुसिव लॉन्च की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इस साझेदारी के साथ हम स्मार्टफोन श्रेणी में एक मजबूत पोर्टफोलियो का निर्माण करेंगे और ग्राहकों को व्यापक संग्रह, बेहतरीन मूल्य एवं तीव्र और भरोसेमंद डोर-स्टेप डिलीवरी प्रदान करके अमेज़नडॉटइन पर ग्राहकों का शॉपिंग का अनुभव खुशनुमा बनाएंगे। हमें विश्वास है कि पूरे देश में चर्चित नया ऑनर प्ले अमेज़न के ग्राहकों को बहुत पसंद आएगा।’’
जीपीयू टर्बो के साथ क्रेज़ी फास्ट परफॉर्मेंस
जीपीयू टर्बो सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर संसाधनों को ऑप्टिमाईज़ कर परफॉर्मेंस बेहतर बनाता है। जीपीयू टर्बो के साथ ग्राफिक्स प्रोसेसिंग एफिशियंसी 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, जबकि एसओसी पॉवर खपत में 30 प्रतिशत की बचत होती है। यह काफी फायदेमंद है क्योंकि ग्राफिक्स का उपयोग करने वाले ऑपरेशंस बैटरी बहुत तेजी से खत्म करते हैं।
हार्ड प्ले करें: जीपीयू एफिशियंसी 60 प्रतिशत तक बढ़ गई है एवं सिंगल फ्रेम एसओसी एनर्जी कंज़ंप्शन 30 प्रतिशत घट गया है। यह अन्य परफॉर्मेंस एवं गेमिंग फोन के मुकाबले काफी उल्लेखनीय सुधार है।
स्मूथ प्ले करें: जीपीयू टर्बो अधिक स्मूथ, अधिक आरामदायक परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमम एफपीएस बनाए रखकर मोबाईल डिवाईस की जिटर दर को कम करता है।
क्रेज़ी स्मार्ट अनुभव
गेमिंग का अनुभव संपूर्ण संलग्नता के लिए एआई-इनेबल्ड है। इस 4डी गेमिंग अनुभव में न केवल ग्राफिक्स एवं 3डी ऑडियो इफेक्ट, बल्कि एआई वाईब्रेशन कस्टमाईज़्ड गेम्स एवं मैच्ड टू इन-गेम ऑब्जेक्ट्स एवं परिदृश्य हैं।
एआई 4डी स्मार्ट शॉक
पास आते दुश्मनों या गोलियों की दिशा के अनुसार एआई रियल टाईम इमेज़ एवं ऑडियो रिकग्निशन 30 भिन्न परिदृश्यों, 10 भिन्न वाईब्रेशंस के लिए इनेबल्ड है। ट्रिगर दबाने पर प्लेयर को किकबैक भी महसूस होगी।
एआई 3डी सराउंड साउंड
हिस्टेन 3डी ऑडियो टेक्नॉलॉजी यूज़र को अल्ट्रा-वाईड 3डी साउंड फील्ड पेश करती है। यह वर्च्युअल सराउंड साउंड चार मोड्सः नियर, फ्रंट, वाईड एवं ग्रांड के साथ सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करती है। यह 3डी स्टीरियो इफेक्ट वाले वायर ईयरफोन एवं हेडफोन, दोनों के द्वारा सपोर्टेड है।
एआई बूस्ट
ऑनर प्ले बाजार में उपलब्ध सर्वाधिक स्मार्ट मिड-रेंज फोनों में से एक है। यह काम या प्ले के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। किरीन 970 एनपीयू की बदौलत कैज़्युअल यूज़र को गेमर्स के रूप में इस डिवाईस से काफी मनोरंजन प्राप्त होगा।
एआई टेक्नॉलॉजी से सुसज्जित ड्युअल रियर कैमरा
ऑनर प्ले में 16 मेगापिक्सल+2मेगापिक्सल का ड्युअल रियर कैमरा है, जो एआई टेक्नॉलॉजी की मदद से आम फोटो को प्रोफेशनल फोटोग्राफी में तब्दील कर देता है। ‘स्मार्ट टेक्नॉलॉजी’ सीन के प्रकार की स्वतः पहचान कर कैमरा सेटिंग्स को उसी के अनुसार समायोजित कर लेती है। सर्वश्रेष्ठ इमेज प्रदान करने के लिए ऑनर की एआई कैमरा टेक्नॉलॉजी कलर एवं एक्सपोज़र को समायोजित कर देती है। यह टेक्नॉलॉजी रियल टाईम में 22 ऑब्जेक्ट एवं 500+ परिदृश्य पहचान लेती है और एआई मोशन डिटेक्शन बेहतर स्थिरता के साथ स्नैपशॉट्स आसान बना देता है। इसके अलावा एआई मोशन डिटेक्शन, ईआईएस एवं एआई इमेज स्टेबिलाईज़ेशन फंक्शन द्वारा आप हर क्षण को अपनी अपेक्षा के अनुरूप कैप्चर कर सकते हैं।
स्मार्ट गैलरी
इन्हेंस्ड स्मार्ट गैलरी आपके फोटो में दृश्यों और कैरेक्टर्स की समझदारी से पहचान कर लेती है तथा हर समूह के लिए एक टैग का निर्माण करती है। आप कीवर्ड का उपयोग करके भी फोटो सर्च कर सकते हैं। स्मार्ट गैलरी में फोटो ग्रुप किए जा सकते हैं और प्रि-इंस्टॉल्ड म्यूजि़क के साथ म्यूजि़क वीडियो में निर्मित किए जा सकते हैं। आप अपने फोटो में विविध एप्लीकेशंस द्वारा एआर गेस्चर्स, मेक-अप एवं बैकग्राउंड जोड़ सकते हैं।
360 डिग्री अल्ट्रा-फास्ट फेस अनलॉक
फोन चाहे लैंडस्केप मोड में हो या पोर्टेªट या फिर किसी भी एंगल के झुकाव पर, फ्रंट कैमरा यूज़र के फेस को फौरन डिटेक्ट कर लेता है।
काम या प्ले के लिए डिज़ाईन
मेटल डिज़ाईन में स्लिम एवं पतली यूनिबॉडी के साथ ऑनर प्ले दो टेक्सचर्ड रंगोंः मिडनाईट ब्लैक और नैवी ब्लू में उपलब्ध है।
बैक में ऑनर प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है, जो स्मार्टफोन के बीचोंबीच है। फोन के बाईं तरफ हाईब्रिड सिम स्लॉट, वॉल्यूम रॉकर है एवं पॉवर बटन दाईं ओर स्थित है। ऑनर में 3.5 मिमी. का हेडफोन जैक है, जो यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, माईक्रोफोन एवं स्पीकर ग्रिल के साथ हैंडसेट के बॉटम पर है।
नॉच फुल व्यू डिस्प्ले
ऑनर प्ले में 16.0 सेमी. फुल व्यू एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें बेज़ेललेस नॉच डिस्प्ले के साथ 19.5:9 का एस्पैक्ट अनुपात तथा 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है। इसके अलावा मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट स्क्रीन फंक्शन द्वारा ग्राहक स्क्रीन टाईम में ज्यादा काम कर सकते हैं।
ज्यादा बैटरी लाईफ
अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी फोन की एफिशियंसी को प्रभावित करती है या फिर इसकी बैटरी बहुत जल्दी खत्म कर देती है। लेकिन ऑनर प्ले इसका अपवाद है। इसमें 3750 एमएएच की जबरदस्त बैटरी है, जिसके द्वारा हैवी गेमिंग एवं मनोरंजन करते हुए भी स्मार्टफोन 1.5 दिन चल जाता है। ऑनर की पॉवर सेविंग टेक्नॉलॉजी द्वारा प्रस्तुत अल्ट्रा पॉवर सेविंग मोड के साथ ग्राहक एक बार चार्ज करने पर अपनी पसंदीदा टीवी सीरीज़ का पूरा सीज़न देख सकते हैं।
एन्ड्रॉयड 8.1 एवं ईएमयूआई 8.2
ऑनर प्ले में एन्ड्रॉयड 8.1 पर आधारित ईएमयूआई 8.2 है, जिसमें अद्भुत प्रोसेसिंग पॉवर है तथा यह रेंडरिंग एवं लैगिंग के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की बाधा को कम करता है। स्मार्ट ऑप्टिमाईज़ेशन एवं फाईल मैनेजमेंट फीचर्स समय के साथ एन्ड्रॉयड की परफॉर्मेंस कम हो जाने की संभावना को खत्म कर देते हैं। ऑनर प्ले में 100 प्रतिशत ज्यादा तेज ऐप स्टार्ट अप एवं इंटेलिजेंट अवेयरनेस लर्निंग है, जिसका मतलब है कि आपको फोन हाई परफॉर्मेंस के लिए खुद को ऑप्टिमाईज़ कर लेता है। ऑनर प्ले दो वैरिएंट 4 जीबी रैम एवं 64 जीबी रोम और 6 जीबी रैम एवं 64 जीबी रोम में उपलब्ध होगा।
कीमत एवं उपलब्धता
जीपीयू टर्बो एवं एआई टेक्नॉलॉजी के साथ ऑनर प्ले 4 जीबी रैम एवं 64 जीबी रोम वैरिएंट में 19,999 रु. और 6 जीबी रैम एवं 64 जीबी रोम वैरिएंट में 23,999 रु. में उपलब्ध है।


