- 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 में आकांक्षा रंजन कपूर ने छोड़ी गहरी छाप, दर्शकों ने की जमकर तारीफ
- आमिर खान प्रोडक्शन ने मनाया 25 साल का जश्न। दंगल कुश्ती गुरु भी जश्न में हुए शामिल
- शीना चौहान ने बताया कैसे करती हैं इंटेंस रोल्स की तैयारी: "हर किरदार में अपना दिल और आत्मा झोंक देती हूं"
- How Sheena Chohan Prepares Emotionally for Intense Screen Roles: "I Give Every Character My Complete Heart and Soul"
- जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
ओम नम:शिवाय के मंत्रो से गूंजा पंचकुइया, जोड़ों ने किया शिव का महारुद्राभिषेक
इंदौर. सावन मास मे आयोजित शिव शक्ति महारूद्राभिपेक अनुष्ठान का तृतीय चरण पंचकुईया स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम मे चल रहा है। अनुप्ठान के द्धितीय दिवस मे पांच हजार से अधिक जोडो ने आचार्यो व पंडितो के वेद मंत्रो से शिवलिंगो का महारूद्राभिपेक किया । पूजन अर्चन के दौरान ओम नम: शिवाय के मंत्र गूंजे । भक्तो ने भगवान भोलेनाथ के जय जय कारे लगाए.
आयोजक संजय शुक्ला ने बताया कि महामण्डलेश्वर श्री लक्ष्मणदास महाराज के पावन सानिध्य मे 11 अगस्त तक प्रतिदिन भक्तो द्धारा महारूद्राभिषेक किया जायेगा. मंगलवार को पांच हजार से अधिक जोडो ने अभिपेक पूजन किया उसके पष्चात् सभी भक्तो को शिवलिंग का वितरण किया गया, कार्यक्रम का आयोजन संजय शुक्ला मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है. भगवान शिव की अराधना के बाद महाआरती की गई.
आयोजन के दौरान महामण्डलेश्वर श्री लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि ओम नम: शिवाय का जाप करने मात्र से ही संपूर्ण कष्टों का नाश हो जाता है. भगवान भोले की भक्ति में ही भरपूर शक्ति है. पूरे देश मे ऐसा अनोखा आयोजन शहर मे पहली बार आयोजित हो रहा है जिसमे प्रतिदिन भक्तो द्धारा शिव की भक्ति के साथ-साथ पूजन अर्चन व महारूद्राभिपेक भी किया जा रहा है. चार चरणों में होने वाले महारूद्राभिपेक मे 51 हजार शिवलिगों का वितरण किया जाएगा.


