- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
होटल वॉव को बेस्ट बिजनेस होटल अवॉर्ड
इंदौर. फरवरी 2018 में शुरू हुए शहर के होटल वॉव को एक और अवॉर्ड से नवाजा गया. मप्र व छत्तीसगढ़ में ये एकलौता ऐसा होटल है जिसे इस साल बेस्ट बिजनेस होटल अवॉर्ड दिया गया है. हाल ही में नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में टुडेज ट्रेवलर की ओर से होटल की टीम को इस अवार्ड से नवाजा गया.
ताज पैलेस होटल में हुए टुडेज ट्रेवलर के इस इवेंट के मौके पर वाणिज्य, उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने होटल के डायरेक्टर वंश और साहिल वाधवानी, जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास और टीम को इस अवॉर्ड से नवाजा.
जनरल मैनेजर रंजन कुमार दास ने बताया कि ट्रेवलर पुरस्कार में देश की चुनिंदा करीब 17 होटल को ये पुरस्कार दिया गया है. एमपी और छत्तीसगढ़ से इंदौर के होटल वॉव को चुना गया. ये एमपी व छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा होटल है जिसने इतने कम समय में इस पुरस्कार को पाया है. हमने अपने होटल में उनकी चेक लिस्ट में मुताबिक दिए गए सभी क्राइटेरिया को पूरा किया है. होटल में फेसिलिटी, गेस्ट अटेंड करने का तरीका, बनावट जैसी कई चीज़े उनकी चेक लिस्ट में देखी जाती है.
होटल वॉव के मैनेजिंग डायरेक्टर वंश और साहिल वाधवानी ने बताया कि कम समय में हमें इतना बड़ा पुरस्कार मिला ये हमारे लिए गर्व की बात है. इंदौर और एमपी में हमारा होटल चुना गया है तो अब जिम्मेदारियां और भी बढ़ गयी हैं. लगातार होटल के बिजनेस और पसंद को बढ़ाने के लिए काम करेंगे.


