- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
ग्लोबल स्कील पार्क का एक हिस्सा इंदौर में बनेगा: दीपक जोशी
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सभागृह में आज कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास राज्यमंत्री दीपक जोशी के मुख्य आतिथ्य में हुआ.
श्री जोशी ने यहां अपने उद्बोधन में बताया कि ग्लोबल स्कील पार्क का एक हिस्सा इंदौर में बनाने जा रहे है. इसके लिए मुख्यमंत्री की सहमति हो गई है इससे यहां के उद्योगों के लिए कुशल श्रमजीवी युवावर्ग मिलेंगे. उद्योग चलाने में भी शिक्षा एवं कौशल की अहम भूमिका रहती है. इसके लिए युवावर्ग को तकनीक से जोडऩा होगा. आज इंजीनियरिंग कॉलेज की जगह आयटीआय से अच्छे बच्चे निकल रहे है.
हमने इंजीनियरिंग कॉलेजों में डिजाईन सेन्टर बनाये है इसे छोटे से छोटे प्रोडक्ट हमारे यह बने. वर्तमान में प्रदेश में 228 आयटीआई कार्यरत है जिसमे एक भी सीट खाली नही है जबकि 40 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हुए है. आज हमारी शिक्षा व्यवस्था ने ऐसे लोग खडे किये है जिनकी हमें जरूरत नहीं है इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हमारे प्रदेश में आयटीआई किये हुए बच्चों को 10वीं के समकक्ष माना जायेगा इसी बात को केन्द्र सरकार ने भी माना है इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए हमने कम गुणवत्ता वाले 391 प्रायवेट आयटीआई को बंद करने की सिफारीश की है.
विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के पूर्वाध्र्द में अध्यक्ष आलोक दवे ने स्वागत भाषण दिया. संचालन सचिव योगेश मेहता ने किया. मंत्री श्री जोशी के हाथों से एसजीएसआयटीएस एवं आयपीएस एकेडमी के विद्यार्थीयों का जिन्होंने नये इनोवेटीव प्रोजेक्ट बनाये उन सभी को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में एमएसएमई विकास संस्थान के सहायक निदेशक निलेष त्रिवेदी ने एमएसएमई विभाग की नीतियों, योजनाओं सहित इन्क्युबेंशन सेन्टर के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर विधायक सुश्री उषा ठाकुर, सासंद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, आयपीएस एकेडमी की निदेशक श्रीमती अर्चना चौधरी, आयटीआई से श्रीमती मीना लोहीया सहित बडी संख्या में उद्योगपतियों ने भाग लिया.


