- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 में एक यादगार एक्ट के साथ बॉलीवुड में अपने 20 साल का सफर दिखाएंगे रितिक
इस मार्च तापमान में बढ़ोत्तरी होने जा रही है, क्योंकि फिल्मों का सबसे मनोरंजक सेलिब्रेशन ज़ी सिने अवॉर्ड्स लौट आया है! इस प्रतिष्ठित अवाॅर्ड शो में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आएंगी और भारतीय सिनेमा के बीते साल में वापस लौटकरइसके सबसे योग्य कलाकारों कोसम्मानित करेंगी।
इस साल मनोरंजन का मजा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा, क्योंकि जवां दिलों की धड़कन रितिक रोशन एक ऐसे जबर्दस्त एक्ट के साथ मंच पर धूम मचाएंगे, जिसे हर फिल्म प्रेमी बरसों तक याद रखेगा। 200 करोड़ क्लब वाली फिल्म ‘वाॅर’ में एक शानदार परफॉर्मेंस देने के बादरितिक एक बार फिर अपने डांसिंग शूज़ पहनकर हमारे दिलों को जीतने आ रहे हैं, इस मार्च ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 के साथ!
रितिक रोशन एक धमाकेदार एंट्री के साथ अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत करते नजर आएंगे,जिसे देखकर सभी हैरान रह जाएंगे। उनकीवाॅरज़ोनहवाई एंट्री बेहद रोमांचक होगी,लेकिन इस एक्ट काहाइलाइट सिर्फ यही नहीं होगा! अपनी एंट्री के बाद वो सैटेलाइट स्टेज पर उतरेंगे जिसके बाद उनकी परफॉर्मेंस सबसेबड़ी और बेहतर हो जाएगी।
परफॉर्मेंस के दौरान बारी-बारी से उनके साथ विभिन्न परफॉर्मर्सशामिल होंगे, जिनमें डिमाॅलिशन क्रू, स्टिल्ट वॉकर्स और पावर बाॅन्कर्स जैसे परफॉर्मर्स के अलावा 40 बच्चों की मस्तीखोर गैंग शामिल होगी, जो उनके सबसे बड़े फैंस हैं। इससे ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020में दर्शकों को इंटरनेशनल कार्निवाल जैसा महसूस होगा।
रितिक का यह शानदार एक्ट फिल्म इंडस्ट्री में उनके 20 गौरवशाली वर्षों का सफर माना जा रहा है, जोघुंगरू, सेनोरिटा,धूम मचाले, जय जय शिव शंकर, एक पल का जीना, तू तू मेरी और कहो ना प्यार है जैसे सबसे लोकप्रिय गानों के साथ दर्शकों को यादों की गलियों में ले जाएगा।
ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2020 की सबसे आकर्षक बात यह है कि इसमें कृति सैनन भी अपने अभूतपूर्व अवतार में परफॉर्म करती नजर आएंगी। वो पहली बारएक सेमी-क्लासिकल एक्ट परफॉर्म करेंगी, जिसमें वो’कजरारे’, ‘चोली के पीछे क्या है’, ‘चिकनी चमेली’ और ‘फेविकाॅल से’ जैसे गानों पर झूमती नजर आएंगी। यह यकीनन ऐसी परफॉर्मेंस है, जिसे मिस नहीं किया जा सकता।
साल 2019 न सिर्फ अपने अनोखे फिल्म कॉन्सेप्ट्स के कारण, बल्कि कुछ उल्लेखनीय परफॉर्मेंस के चलते भीहिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक उत्कृष्ट साल रहा। जहां ज़ी सिने अवॉर्ड्स बीते साल के सराहनीय काम को सम्मानित करता है, वहीं इसने सर्वश्रेष्ठ को चुनने का अधिकार जनता के हाथ मेंसौंपा है।इसके अंतर्गत होने वाले व्यूवर्स चॉइस अवॉर्ड्स 2020 के लिए इन श्रेणियों के लिए वोटिंग लाइंस खुल चुकी है :बेस्ट फिल्म,बेस्ट एक्टर–मेल, बेस्टएक्टर–फीमेल और सॉन्ग ऑफ द ईयर।
वोटों को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिले शानदार रिस्पाॅन्स के बाद इस साल भी इन श्रेणियों के विजेताओं को चुनने के लिए ‘सोशल मीडिया सेंटिमेंट्स’ का इस्तेमाल जाएगा। इस ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम के जरिए यूके, मिडिल ईस्ट और एशिया पेसिफिक (APAC) जैसे देशों समेत दुनिया भर के दर्शक इन अवॉर्ड्स में हिस्सा ले सकते हैं।
अपने पसंदीदा कलाकारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दर्शक ज़ी सिने अवॉर्ड्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने वोट दे सकते हैं।


