- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
मैं जानवरों के प्रति अहिल्याबाई के प्रेम से जुड़ सकती हूं; मुझे भी जानवरों से बड़ा लगाव है : अदिति जलतारे
मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पीरियड ड्रामा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई, अहिल्याबाई होलकर के सफर की कहानी है, जिन्होंने अपने ससुर मल्हार राव होलकर के निस्वार्थ समर्थन से पुरुषवादी समाज के बंधनों को तोड़ा था।
अहिल्याबाई होलकर कई मामलों में एक असाधारण महिला थीं। जहां वे एक महान योद्धा और एक दूरदर्शी महिला थीं, वहीं उनका हृदय बड़ा विनम्र था। यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि अहिल्याबाई होलकर को जानवरों से भी बहुत लगाव था और वे उनका बहुत ख्याल रखती थीं। यह शो उनके इस निश्छल स्वभाव पर भी रोशनी डालता है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि चाइल्ड एक्टर अदिति जलतारे, जो इस शो में अहिल्याबाई होलकर की भूमिका निभा रही हैं, को भी जानवरों से बहुत प्यार है। शूटिंग के बीच अदिति अक्सर सेट पर घूमते हुए जानवरों के साथ खेलती नजर आती हैं और वो उन्हें अपने घर से लाया खाना भी खिलाती हैं।
जानवरों से अपने लगाव के बारे में बताते हुए अदिति जलतारे ने कहा, “जब मुझे पता चला कि अहिल्या जी को जानवरों से बहुत प्यार था, तो मुझे बेहद खुशी हुई। मुझे उनसे एक गहरा नाता महसूस हुआ क्योंकि इस मामले में मैं भी उनके जैसी हूं। असल में मेरी मां ने अहिल्याबाई और मेरी कुछ और समानताओं के बारे में भी बताया था। मैं भी बहुत सवाल पूछती हूं और उनकी तरह सीखने को उत्सुक रहती हूं। वो हर तरह से एक उल्लेखनीय महिला थीं। पर्दे पर अहिल्याबाई होलकर का किरदार निभाना वाकई सम्मान की बात है।“


