- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
कांग्रेस एकजुट हो कर लड़ेगी तो कोई ताकत हमें नहीं हरा पाएगी
इंदौर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रं. 5 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अगले विधान सभा चुनाव में केवल उन्ही कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए सारे मतभेद भुला कर काम करें, जिन्हे पार्टी का चुनाव चिन्ह मिलेगा। कांग्रेस एकजुट हो कर लड़ेगी तो कोई ताकत हमें नहीं हरा पाएगी। भाजपा यह चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। बिजली के बिल माफ करने की याद साढे़ं चौदह वर्ष बाद आई, वह भी केवल छह माह के लिए क्योकि चुनाव जीतना है।
श्रीमती ओझा ने आज यह बात ब्लॉक कांग्रेस 12 के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी और द्वारा आयोजित वार्ड 51 से 54 तक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहीं। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक निमिष शाह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व पार्षद शेख अलीम, दिलीप कौशल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन, विनय बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विपिन खुजनेरी संटू, पंकज संघवी , अमन बजाज, सुदामा चौधरी, बब्बी यादव सहित अनेक कांग्रेसजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस मौके पर सभी वार्डो के बूथ पर बैठने और टेबलें लगाने वाले 480 कार्यकर्ताओं की भी सभी नेताओं ने प्रशंसा की। सबने एक स्वर से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती ओझा को प्रदेश कांग्रेस में मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मालवा की पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। संचालन अरविंद बागड़ी ने किया और आभार माना दिलीप कौशल ने।
अ.भा. कांग्रेस के पर्यवेक्षक निमिष शाह ने कहा कि भाजपा के लोग रिजल्ट पहले लिख रहे हैं, उत्तर पुस्तिकाएं बाद में लिखेंगे। भाजपा हमेशा भरमाकर ही चुनाव जीतती आ रही है। श्रीमती ओझा ने कहा कि इन दिनों बिजली के बिल माफ करने के झूठे लालीपाप बाटे जा रहे हैं। बिल माफी साढ़े चौदह वर्ष तक याद नहीं आई बल्कि उन दिनों तो उपभोक्ताओं को जमकर लूटा गया। अब चुनाव सामने है तो गरीबों को हमदर्दी बता कर बिल माफ करने की बात की जा रही है। यह माफी भी जनवरी तक ही है। कांग्रेसजन तय करले कि पार्टी के प्रत्याशी को ही जिता कर रहेंगे तो कोई ताकत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती।


