- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
कर्ज से परेशान हैं तो जाने अपने जन्म कुंडली से इन समस्याओं का उपाय और छुटकारा
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिष आचार्य
रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कर्ज का भार मनुष्य को मरने पर भी पीछा नहीं छोड़ता और किसी न किसी रूप में मनुष्य को अगले जन्म में अपना कर्ज चुकाने के लिए जन्म लेना ही पड़ता है
शास्त्रों की मानें तो व्यक्ति को जहां तक हो सके कर्ज लेने से बचना चाहिए| कर्ज समय पर न चुकाने से समाज में व्यक्ति की शाख के साथ-साथ उसका मान-सम्मान भी गिरता है|
आज के समय में बदलती मानसिकता के चलते बैंकों व कई गैर सरकारी ग्रुपों द्वारा ऋण लेने के लिए दिए जाने वाले लुभावने अवसर प्रदान करते हैं जिनसे मनुष्य खुद को कर्ज (ऋण) लेने के लिए प्रेरित कर लेते हैं|
फिर बाद में समय पर कर्ज का भुगतान न करने पर भारी ब्याज दर द्वारा उन्हें आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते हैं| जिसके कारण व्यक्ति कर्ज लेने की तरफ अपना रुख कर लेता है व उसको चुकाने के नए-नए पैंतरे अपनाता है।
कर्ज से छुटकारा पाने के फलदायक उपाय …
- कर्ज से जल्द छुटकारा पाने के लिए ऋणमोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करना बहुत फलदायक होता है|
- बुधवार को सुबह नहाने के बाद खाली पेट गाय को हरा चारा खिलाएं| यह प्रयोग लगातार तब तक करते रहे जब तक कि कर्ज के लिए परिस्तिथियां अनुकूल न हो जाएं|
- पांच गुलाब के ताजा फूल लेकर इन्हें 7 बार गायत्री मंत्र द्वारा अभिमंत्रित कर इसे एक सफ़ेद कपडे में बांधकर किसी नदी या बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें| कर्ज चुकाने के रास्ते खुलने लगेंगे| सर्व सिद्धि बीसा यन्त्र धारण करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है|
- कर्ज मुक्ती के लिए लगातार 2 मंगलवार को हनुमान जी को चौला चढ़ाएं| हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर माथे पर टीका लगाएं| इसी के साथ–साथ नियमित रूप से हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें|
- प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें| इस प्रयोग से कर्ज धीरे-धीरे कम होने लगता है| भगवान श्री गणेश, रिद्धि -सिद्धि देने वाले देव कहलाते है| इसलिए नियमित रूप से उनकी पूजा करने से और दूर्वा व मोदक का भोग लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है|
- शनिवार के दिन घर की चौखट पर घोड़े की नाल को अभिमंत्रित कर लगाना चाहिए|
- मंगलवार को शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल और जल अर्पित करें और साथ ही ”ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः ”|मंत्र का जाप भी करें।
- शनिवार के दिन एक मिट्टी के दिए में सरसों का तेल भरकर इसे अच्छे से ढक दें| अब इस दिए को किसी तालाब या नदी के किनारे थोडा गड्डा खोदकर दबा दें| यह भी एक परीक्षित प्रयोग है कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने का|


