- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
क्रिस्टल का कछुआ घर में रखेंगे तो मिलेंगे ये लाभ
डॉ श्रद्धा सोनी
कछुए को सनातन धर्म के अनुसार शुभता का प्रतीक माना जाता है।
चाईनीज वास्तु अ
र्थात फेंगशुई में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि कछुए के प्रतीक को घर में रखने से आर्थिक उन्नति होती है तथा घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है
जिससे घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है।
इसके अलावा कछुआ धन प्राप्ति का भी सूचक माना गया है। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। इसे वह अपने कार्यस्थल या तिजोरी में भी रख सकते हैं।
कछुआ का प्रतीक एक प्रभावशाली यंत्र है जिससे वास्तु दोष का निवारण होता है तथा जीवन में खुशहाली आती है।
वास्तु तथा फेंगशुई के अनुसार इस चमत्कारी वास्तु को अपनाकर हम वास्तु की इस अमूल्य धरोहर से पूरा लाभ पा सकते है
कछुए को घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है।
कछुए को घर में रखने से उस जगह की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट जो जाती है और परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है.
आखिर क्यों इतना जरुरी है घर में क्रिस्टल से बने कछुए को रखना और इसको रखने से किस प्रकार की समस्या का अंत हो जाता है
हर कोई व्यक्ति चाहता है की उसके पास पर्याप्त धन हो और वह हमेशा धनवान बना रहे परन्तु कुछ लोग लाखो प्रयासों के बावजूद मन मुताबिक परिणाम नहीं प्राप्त कर पाते
इसीलिए धन के अभाव में अपना जीवन निर्वाहित करते है. उनका कमाया पैसा घर के खर्च जैसे किसी बीमारी के इलाज, बिजली पानी का बिल या किसी अन्य परेशानी में खत्म हो जाता है वह अपने फ्यूचर के लिए पैसा बचा ही नहीं पाता. हमेसा वह पैसो के अभाव में ही रहता है.
दरअसल ऐसा व्यक्ति की कुंडली में चल रहे अशुभ ग्रहो के कारण होता है जो उसकी तरक्की में बाधक बन रहते है.
जब हम क्रिस्टल कछुआ अपने घर में रखते है तो ये घर में एक देवीय ऊर्जा उतपन्न करता है जो व्यक्ति के अशुभ ग्रहो को उसके अनुकूल बनाता है तथा फिर उसके जीवन की सभी समस्याओ का अंत होने लगता है.
यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की वास्तु विज्ञान और फेंग शुई में कछुए को एक खास स्थान प्राप्त है, इसके उपयोग से कई बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
आइये जानते है इसे किस तरीके से घर में रखना चाहिए..
इसे आप किसी भी शुभ दिन घर में रख सकते है परन्तु गुरुवार का दिन इसे स्थापित करने का उत्तम दिन माना जाता है. भगवान विष्णु के अवतारों में से एक अवतार कछुआ अवतार था और भगवान विष्णु का दिन है गुरूवार. इसलिए इसे गुरुवार के दिन घर में स्थापित करना आपको दोगुना फल देगा. इसे आप घर या ऑफिस उत्तर दिशा की तरफ रखे.
इसका मुँह घर में अंदर की तरफ हो. इसके साथ यह भी ध्यान रखे की इसे सूखे में रखने के बजाय आप किसी कांच की कटोरी में थोड़ा सा पानी डाल उसमे क्रिस्टल कछुआ रखले. इसे स्थापित करने के दिन से ही आपको अपने व्यापार में लाभ और अपनी जिंदगी में उन्नति दिखने लगेगी.


