- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
रस्मे सैफी सामूहिक निकाह में 365 जोड़ो का हुआ निकाह
इंदौर. दाऊदी बोहरा समाज की रस्मे सैफी के तहत सामूहिक निकाह का आयोजन रविवार को सैफीनगर में धुमधाम से हुआ. इसमें इंदौर सहित देश-विदेश से आये 365 जोड़ों का निकाह हुआ. इसमे एक जोडे का निकाह सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला ने पढ़ा, इस भाग्यशाली जोडे का चयन लकी ड्रा के जरिये हुआ.
मीडिया प्रभारी मजहर हुसैन सेठजी वाला ने बताया की बाकी 364 जोड़े का निकाह सैय्यदी मुकासीर साहेब, शहजादा काईद जौहर भाई साहब ईज्जुद्दीन, शहजादा शब्बीर भाईसाहब नुरुद्दीन, शहजादा मालेकु अस्तर भाई साहब शुजाउद्दीन, शहजादा ईदरीस भाईसाहब बदरुद्दीन, शहजादा जाफरुस सादिक भाईसाहब इमादुद्दीन, शहजादा ताहा भाईसाहब नजमुद्दीन एवं शहजादा हुसैन भाईसाहब बुरहानुददीन ने पढ़ाऐ.
सैयदना साहेब ने सभी नवयुगल जोडे की सलामती व सफल वैवाहिक जीवन की दुआ फरमाई. बुरहानुददीन शकरुवाला ने बताया की निकाह के पूर्व सभी 365 दुल्हो का सबगश्त (जुलुस) बैंड बाजे के साथ सैफीनगर क्षेत्र में धुमधाम से निकला. सैयदना साहेब ने अपने निवास से जुलुस पर नजर मुबारक फरमाई.
जुलूस में जगह जगह घोड़ी पर सवार दुल्हो का मुँह मिठा कराया गया. उन परिवारो में विशेष खुशी का माहौल था जिनके यहा निकाह थे। दुल्हा दुल्हन व उनके परिवार को अजीजो, रिश्तेदारो, दोस्तों व समाजवासीयो ने मुबारकबाद दी.


