- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सपनों को पूरा करने के लिए सकारात्मक होना ज़रूरी
मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी इंदौर का पहला दीक्षांत समारोह
इंदौर. मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी इंदौर का पहला दीक्षांत समारोह रविवार विश्वविद्यालय परिसर में स्थित मेजर ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. दीक्षांत समारोह में एमबीए और एमसीए में अव्वल रहने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) अखिलेश पांडे , अध्यक्ष मध्य प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी रेगुलरिटी नियामक भोपाल थे।
दीक्षांत समारोह का प्रारम्भ रंगारंग माहौल में हुआ जिसमें मेडी-केप्स विश्वविद्यालय बोर्ड के सदस्य, मुख्य अतिथि, संकाय सदस्य, अध्यापक गण और छात्र शामिल हुए. कुलाधिपति आर.सी. मित्तल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार पांडे, एम.पी.पी.यू.आर.सी. अध्यक्ष का स्वागत किया.
मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आर. सी मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनसे विश्व को बेहतर बनाने के लिए प्रगतिशील परिवर्तन करने को कहा. कुलपति डॉ. सुनील के. सोमानी ने कहा जो सपने आप देख रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए सकारात्मक होना ज़रूरी है.
उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे पुरस्कार पर ध्यान न दें बल्कि परिणामो पर ध्यान दे. कई सीईओ सत्ता के लिए जाने जाते है, और वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कदम भी उठाते है, लेकिन बाद में उन्हें कोई याद नहीं रखते। आप ऐसे लीडर बने जो काम में उत्कृष्टता के साथ-साथ पूरे समाज में योगदान दें।
सकारात्मक रवैया अपनाते हुए सफलता प्राप्त करें
मुख्य अतिथि एवं कुलाधिपति ने इस वर्ष स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रो को डिग्री प्रदान की तथा उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया. अखिलेश पाण्डे ने गीता और महाभारत के उदाहरणों तथा महाभारत के पात्रों के द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में भारतीय संस्कृति के अनुरूप सकारात्मक रवैया अपनाते हुए सफलता प्राप्त करें तथा अपने माता-पिता, परिवार, विश्वविद्यालय, शिक्षकों तथा देश का गौरव बड़ाए. कुलाधिपति ने अतिथि को शाल और श्रीफल भेंट किये और प्रति कुलाधिपति गोपाल अग्रवाल ने आभार माना.


