- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रूपयों के लालच में भांजे ने रची थी 17 लाख लूट की झूठी साजिश
किशनगंज पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश
इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र में हुई 17 लाख की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया. पैसों के लालच में भांजे ने अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर झूठी लूट की कहानी बनाई थी. पुलिस ने आरोपी भांजे व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से झूठी लूट के माध्यम से गायब किए गए 16 लाख 50 हजार रूपए बरामद कर लिए गए हैं.
किशनगंज पुलिस के अनुसार घाटा बिल्लौद के रहने वाला सत्यम पिता भगवानदास यादव दो दिन पहले पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि मैं मेरे मामा विनोद यादव निवासी घाटा बिल्लोद के यहाँ पेमेन्ट कलेक्शन का काम करता हूं. वो स्क्रेप का काम करते हैं. मैं इंदौर पेमेंट के 17 लाख रुपए लेने आया था. लेकिन लौटते समय राऊ पीथमपुर रोड पर गंभीर पुलिया के लूट हो गई बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को पहले ओवरटेक किया फिर उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए.
मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार पूछताछ करने पर सूचनाकर्ता के बयानों में विरोधाभास प्रकट हुआ. उस पर निगरानी रखी गई और जब उसके आचरण से यह पुष्टि हो गई कि संभवतः उसने ही झूठी कहानी गढ़ी है. तब उससे कड़ी पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके बड़े भाई शुभम यादव तथा उसका मित्र हिमांशु सेन निवासी टीकमगढ़ पूरे षड्यंत्र में शामिल है. इतने रूपए देखकर उसके मन में लालच आ गया था इसलिए लूटी की साजिश रच डाली थी.
पुलिस ने आरोपी सत्यम यादव एवं हिमांशु सेन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शुभम यादव फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है. पुलिस द्वारा आरोपीगण के द्वारा छिपाये गये 17 लाख रूपयों में से 16 लाख 50 हजार रूपये टीकमगढ़ ग्राम सतगॉंव के शुभम यादव के घर से बरामद किये जा चुके हैं. 50 हजार रूपये फरार आरोपी शुभम यादव द्वारा खर्चे हेतु निकाल लिये गये हैं जो उसकी गिरफ्तारी के उपरांत पूछताछ कर बरामद किये जाएंगे.


