- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फोटोकॉपी की दुकान से बना रहे थे फर्जी वोटर आईडी
इंदौर. द्वारकापुरी थाने के ठीक सामने सृष्टि फोटो कॉपी नाम की दुकान में एमपी ऑनलाइन के नाम से फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे थे. कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने बुधवार रात दबिश देकर फर्जी आईडी कार्ड जब्त की हैं.
मामले में अधिकारियों ने ऋषि पैलेस के रहने वाले दुकान मालिक नरेंद्र सरसाठ को गिरफ्तार किया है. नरेंद्र ने पूछताछ में अपने एक साथी ब्रह्मनाद उर्फ प्रदीप निवासी रंगवासा का नाम बताया जो कार्रवाई के बाद से छिप गया था. अफसरों ने आज सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. अफसरों के अनुसार उन्हें एक महिला का वोटर कार्ड मानक साइज से बड़ा मिला. विभाग ने महिला से कार्ड को लेकर जानकारी मांगी.
महिला ने बताया कि उसने ये कार्ड सृष्टि फोटो कॉपी से बनवाया है। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की. छापे के दौरान सर्चिंग में कलेक्ट्रेट के ही एक अधिकारी के फर्जी साइन भी मिले थे. दुकान में रखे दस्तावेजों को देखकर अफसर खुद चौंक गए. कार्ड पर अफसरों के फर्जी साइन, सील और दस्तावेज मिले हैं। जिसकी जांच जारी है. पूरे मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप अब पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वोटर आई कार्ड बनाने के लिए उसे एमपी ऑनलाइन से गलत लिंक मिल गई थी। जिसके जरिए वो आईडी कार्ड बना रहा था। अधिकारी अब आरोपी प्रदीप के गलत लिंक वाले एंगल से भी जांच में जुटे हैं।


