- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मोदी के राज में व्यापारी साधू के भेष में घूम रहे है: सज्जन वर्मा
इन्दौर. आज मजदूर दिवस के मौके पर हुकमचंद मील प्रांगण में मिल मजदूरों का गरिमामय सम्मेलन प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मजदूरों के बीच उन्हें मजदूर दिवस की शुभकामनाऐं देने कांगे्रस के लोकप्रिय, इमानदार एवं सेवाभावी प्रत्याशी पंकज संघवी भी पहंुचे, श्री संघवी ने मंच के नीचे से ही मजदूरों को शुभकामना देने के साथ ही उनके हक के लिए संघर्षरत रहने का आश्वासन देते हुए मजदूरों को उनका संवैधानिक हक दिलाने की घोषणा की। मंच पर अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कांगे्रस प्रत्याशी श्री संघवी ने कहा कि मजदूरों के इतने साल का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा, आपकी मेहनत का पैसा ब्याज सहित मिलेगा।
इस अवसर पर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि मजदूरों के मन की पीड़ा कांगे्रस से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है, लेकिन हमारे मन में भी पीड़ा है कि भाजपा की झूट की नीति पर चलकर मजदूर के बेटे के रूप में झूट की राजनीति करने वालों को मजदूर अपना हितैशी समझ कर उनका साथ देते रहे।
श्री वर्मा ने स्व. कन्हैयालाल यादव, रामसिंहभाई वर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि इन्होंने मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन गुजार दिया, लेकिन मजदूरों ने इन्हें दरकिनार कर झूट की राजनीति करने वालों का साथ दिया। खैर हमारे खून में स्वाभीमान है, हम मजदूरों के हक और अधिकार के लिए सदैव ही संघर्षरत रहे है। उन्होंने कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संधवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंकज संघवी एक सेवाभावी एवं मजदूरों एवं गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाला व्यक्ति है। पंकज को जिताकर दिल्ली भेजो हम 6 माह के भीतर ही हुकमचंद मील के मजदूरों को उनके हक का पैसा दिलाएंगे।
लोकनिर्माण मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी के राज में व्यापारी साधू के भेष में घूम रहे हैं, वे समाज को बांट कर ख्ुाद के हित साध रहे है एक बाबा (रामदेव) सलवार पहकर रामलीला मैदान से भागा था, वह आज पंतजली केे उत्पादकों से देश की भोली-भाली जनता को ठग रहा है। उन्होंने कहा कि गाय का देशी घी 1800 रूपये किलो में बिकता है, लेकिन रामदेव पंतजली के नाम पर 800 रूपये किलो में बेच रहा है। कांगे्रस की सरकार इसकी जांच कराकर बेनकाब करेगी।
प्रदेश के उच्च शिक्ष मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि लड़ाई मजदूरों की नहीं कांगे्रस की है। हुकमचंद मील के मजदूरों ने लगातार 29 साल अपने हक के लिए संघर्ष किया, लेकिन हमारे यहां की सांसद ने कभी उनकी आवाज नहीं उठायी। मजदूरों के नाम पर राजनीति करने वालों ने झूट के बल पर मजदूरों को ठगने का काम किया है। अब हमारी सरकार प्रदेश में बन है, हमने 6 घंटे में ही किसानों का कर्जा माफ किया है। हम 6 माह में मजदूरों का पैसा दिलाने का वचन दे रहे हैं।
श्री पटवारी ने कहा कि हुकमचंद मील की जमीन पर यहां के नेताओं की निगाह थी, इस कारण इन्होंने मामले का 29 साल तक लटका के रखा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस अध्यक्ष राहूल गांधीजी ने अपनी चुनावी एजेण्डे में न्याय योजना लागू करने की बात कही है, न्याय योजना मजदूरों के हित की है। इसका लाभ पूरी तरह मजदूरों को ही मिलेगा।
शहर कांगे्रस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने कहा कि मजदूर इमानदारी से मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, लेकिन विधानसभा क्षेत्र दो में दो जासूस दादा दयालू और कृपालु आये तब से मजदूरों का खूब शोषण हो रहा है। इन्होंने मजदूरों को बहुत ठगा है। ये गरीबो का मजाक उढ़ाते हैं, इनसे बचके रहना है, अब प्रदेश में कमलनाथजी की सरकार आ गयी है। मजदूरों का एक-एक पैसा दिलाया जाएगा।
कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश में 15 साल के बाद कमलनाथजी के नेतृत्व में सरकार बनी है, सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है, मजदूरों का भविष्य भी उज्जवल है। उनका पैसा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें।


