- बारिश के मौसम की बीमारियों पर ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
- The Reinvention of Rohit Saraf - From Rom-com's Mismatched to the Patriotic The Revolutionaries
- THE LOVE HYPOTHESIS Official Trailer | Starring Lili Reinhart and Tom Bateman
- Pratibha Ranta Packs a Solid Punch in the Gripping Trailer of The Revolutionaries
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मोबिलिटी के भविष्य की फिर लिखी परिभाषा एमजी हेक्टर टोमहॉक को EV और PHEV में लॉन्च किया
मिल मजदूरों के बीच पहुंचे संघवी
इंदौर। इंदौर संसद क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने आज मजदूर दिवस के मौके पर मिल मजदूरों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया। मजदूर दिवस को ध्यान में रखते हुए आज इंदौर मिल मजदूर संघ इंटक के द्वारा हुकुमचंद मिल के मजदूरों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
इस कार्यक्रम में मिल मजदूरों के हितेषी के रूप में श्री संघवी पहुंचे। उन्होंने वहां मजदूरों से एक एक कर मुलाकात की और उनकी स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा तथा उच्च शिक्षा एवं खेल व युवक कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी मौजूद थे।
दोनों मंत्रियों के द्वारा मिल मजदूरों को इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि अब मध्यप्रदेश में पसीने का सम्मान करने वाली सरकार काम कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में मिल मजदूरों को उनका हक मिलेगा और हर हालत में मिलेगा।
आज देवगुराड़िया से जनसंपर्क
कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी का जनसंपर्क कल गुरुवार को सुबह 8 बजे देवगुराड़िया से शुरू होगा । इस जनसंपर्क में क्षेत्र के विधायक श्री जीतू पटवारी भी मौजूद रहेंगे ।


