- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
आटया-पाटया बालिका वर्ग में इंदौर जिला को खिताब
इंदौर. जिला आटया-पाटया एसोसिएशन द्वारा मप्र आटया-पाटया एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 20 वीं मप्र राज्य सब जूनियर बालिक आटया-पाटया स्पर्धा में इंदौर जिला ने इंदौर कार्पाेरेशन को हराकर खिताब पर कब्जा किया.
मप्र आटया-पाटया एसोसिएशन के महासचिव राजेश गौड़ ने बताया कि चिमनबाग मैदान पर 15-16 जुलाई को खेली गई, आटया-पाटया स्पर्धा में बालिका वर्ग में इंदौर जिला ने इंदौर कार्पाेरेशन को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके पूर्व खेले गये सेमीफायनल में इंदौर कार्पाेरेशन ने आगर को 2-0 से तथा इंदौर जिला ने देवास जिला को 2-0 से शिकस्त दी. आगर तथा देवास जिला संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे.
बालिका वर्ग में अशवी मालवीय, प्ररिता शाहू, हिमानी पारख, कोमल पाटीदार, का प्रदर्शन सराहनीय रहा. विजेताओं को नरेन्द्र भाले व राजेश कानूनगो ने पुरस्कृत किया.
स्वागत जगदीश वर्मा, कपिल पानसे, विजय चौधरी, स्वदेश कटारिया, कुंदन पटेल, श्रीकांत अठवाल ने किया. संचालन मयूरी वर्मा ने किया तथा आभार मिलन चौहान ने माना.


