- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सेवा सामुदायिक क्षेत्र में कार्य करने का लिया संकल्प
रोटरी क्लब आफ इंदौर नार्थ का शपथविधि समारोह
इंदौर. रोटरी क्लब आफ इंदौर नार्थ का 19 वां शपथविधि समारोह भंडारी रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ. इस शपथविधि समारोह के मुख्य अतिथि एसपी अंजना तिवारी थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता रो.चंद्रमोहन व्यास ने की. कार्यक्रम में शपथ अधिकारी के रूप में अतुल भार्गव उपस्थित थे.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा मंगल को वर्ष 2017-18 के अध्यक्ष आशुतोष भवालकर ने कालर पहनाकर कार्यभार सौंपा. वर्ष 2018-19 के अध्यक्ष रेखा मंगल उपाध्यक्ष कमलेश माहेश्वरी, सचिव सीमा गोयल, सहसचिव अनीता गोयल, कोषाध्यक्ष अश्विनी सेठी, कार्यकारी सचिव अवंतिका वडनेरे,संचालक मंडल में डायरेक्टर अर्चना चाण्डक, सोनल कोठारी, रोहित जैन, गोपाल मंगल, मोनिका वाहले, अरङ्क्षवद नीलम श्रीमाली, चेतना जोसेफ, सीमा रणधर, किरण मोदी, सिम्मी मलिक, अंजना गोहिल, बोर्ड सदस्य एवं नये सदस्यों ेको शपथविधि अधिकारी अतुल भार्गव ने सेवा, सदभावना, मैत्री विकल्प के साथ ही इंदौर शहर में पर्यावरण एवं स्वच्छता में इंदौर नंबर 1 हमेशा बना रहे की शपथ दिलाई.

पहली बार अध्यक्ष, सचिव, महिला एवं 21 बोर्ड मेंबर में 15 महिलाएं चुनी गई.तथा 18 नये सदस्य रोटरी से जुड़े. सभी रोटरी सदस्यों ने सेवा सामुदायिक प्रकल्प के क्षेत्र में कई सेवा प्रकल्पों को करने का संकल्प लिया. निर्वाचित अध्यक्ष रेखा मंगल ने स्वागत भाषण दिया. गरीब एवं निर्धन वर्ग के बच्चों को पुस्तकें,कापी,डे्रस,शूज एवं वर्ष भर की फीस प्रदान की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी अंजना तिवारी ने कहा कि क्लब जो सामाजिक सामुदायिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है,उसको स्वीकार कर आगे बढ़े व सफल हो.कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह अवंतिका वडनेरे,सीमा रणधर, राजेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र वाधवा, विनीत मेहता आदि ने प्रदान किये. संचालन अरविंद एवं नीलम श्रीमाली तथा आभार सीमा गोयल ने माना.


