- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
इंदौर संभाग को वेटलिफ्टिंग में 17 पदक
इंदौर। हाल ही में सीहोर के बिलकिसगंज में हुई स्कूल शिक्षा विभाग की 64वीं राज्य शालेय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में इंदौर संभाग की टीम ने कुल 17 पदक अपने नाम किए।
स्पर्धा में जूनियर वर्ग में मोनू पारस, अनिल शर्मा व मुस्कान बौरासी ने स्वर्ण तथा सीनियर वर्ग में सलीम मंसूरी व रवि राठौर ने स्वर्ण पदक जीता।
जूनियर वर्ग में किशन चौहान, सुमित राजपूत, पूर्वी शर्मा, नमन मिश्रा ने रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राथक्य चौकसे, वासुदेव सलावत, जान्हवी जोशी, रिया कौशल व गंगौती पाल ने जीते।
वहीं सीनियर वर्ग में अंबिका शर्मा, निकिता राजपूत व आकाश मालवीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम के कोच लखन धीमान, जितेंद्र चौहान, सरगम चौहान व मैनेजर योगेंद्र हार्डिया थे।
खिलाडिय़ों को दल प्रबंधक घनश्याम पाल, सहायक संचालक हेमंत वर्मा, दिनेश पालीवाल ने बधाई दी।


