- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
पश्चिम जोन को साफ्टबॉल में रजत एवं कांस्य पदक
इंदौर। हाल ही में पटियाला में आयोजित हुई 7वी इंटर जोनल साफ्टबॉल पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में पश्चिम जोन ने पुरुष वर्ग में रजत पदक एवं महिला वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। पश्चिम जोन की टीम में इंदौर से नितेश खंडारे, पूजा पारखे, दूर्वा मुद्रिस, सोनी गौड़, नित्या मालवीय ने प्रतिनिधित्व किया और उम्दा प्रदर्शन कर टीम को पदकीय सफलता दिलाई। इस सफलता पर मध्यप्रदेश साफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, प्रवीण अनावकर, श्रीकांत थोरात, सचिव समीर गुप्ते, चंद्रकांत सांगोले, राजकुमार सहगल, प्रदीप नारूलकर, राकेश मिश्रा, प्रवीण मुद्रिस, सविता पारखे, सुबोध चौरसिया, प्रवीण दवे, राहुल ठाकुर, सीमा कश्यप, जितेंद्र श्रीवात्सव, एकता तिवारी, विक्रांत आखरे, नवीन गौड़ ने एव मध्यप्रदेश साफ्टबॉल संघ ने बधाई दी।


