- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूति के लिए आगे आया उद्योगजगत
इंदौर. एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया के मार्गदर्शन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों जिसमें उपाध्यक्ष योगेश मेहता, सहसचिव तरूण व्यास एवं उद्योगपति अंकित सकलेचा ने राजस्थान के चित्तौडगढ एवं निम्बाहेडा स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर पहंुचकर इंदौर में कोविड से ग्रसीत गंभीर मरीजो के लिए आक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति में हो रही कमी को पूर्ण करने में जिला प्रशासन व स्थानीय अस्पताल प्रबंधन को सहयोग किया है.
स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर मनीषसिंह एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल की एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लगातार हो रही चर्चा व इंदौर में मरीजों के जीवन रक्षा के लिए आक्सीजन सिलेंडरों के आपूर्ति की कमी जैसी गंभीर समस्या को देखते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर, निगमायुक्त एवं अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया के नेतृत्व में एकजुटता से इस समस्या को हल करने हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए राजस्थान से आक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति करवाकर जिला प्रशासन को मदद की है इससे गंभीर मरीजों को त्वरित ऑक्सीजन की सहायता उपलब्ध हो सकेगी ।


