- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राधास्वामी सत्संग व्यास में बन रहा कोविड केयर सेंटर
इंदौर. कोरोना के बढ़ते कहर के चलते प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग व्यास को कोविड केयर सेंटर बनाने का काम शुरू कर दिया है. पहले चरण में यहां 500 बेड लगाए जा रहे हैं जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 2000 करने का टारगेट है। यहां वे मरीज रहेंगे, जिन्हें किसी कारणवश होम आइसोलेशन में परेशानी आ रही है. बताते है यह प्रदेश का बड़ा कोविड केयर सेंटर होगा.
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब इंदौर में प्रतिदिन निकलने वाले नए संक्रमितों में रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है. बुधवार को शहर में नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया है. कोरोना की गंभीरता को देखते हुए खंडवा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग परिसर में मध्य भारत का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है. इसके लिए काम तेज गति से शुरू हो चुका है.
यहां पर एक साथ 2000 बेड की व्यवस्था रहेगी. एक सप्ताह के भीतर यह कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा. यहां पर भोजन की पूरी व्यवस्था राधास्वामी सत्संग द्वारा की जाएगी. वहीं यहां भर्ती होने वाले मरीजों की देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी शहर के अलग-अलग अस्पतालों के जिम्मे रहेगी. इसमें प्रति 500 मरीजों की देखभाल करने के लिए 250 लोगों का स्टाफ मौजूद रहेगा.
गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान दिल्ली में सीआरपीएफ ने ऐसा ही सेंटर बनाया था. आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय को राधास्वामी परिसर में 2 हजार बेड की व्यवस्थाएं जुटाने का काम सौंपा गया है.


